होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार कुमार नरेंद्र सिंह की नई पारी, कई संस्थानों में फेरबदल
वरिष्ठ पत्रकार कुमार नरेंद्र सिंह की नई पारी, कई संस्थानों में फेरबदल
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>पाक्षिक पत्रिका हलचल हालचाल से वरिष्‍ठ पत्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पाक्षिक पत्रिका हलचल हालचाल से वरिष्ठ पत्रकार कुमार नरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। नईदुनिया संस्थान से इस्तीफा देने के बाद वे इस पत्रिका के साथ बतौर संपादक जुड़े हुए थे। अब वे राजस्थान में इंस्टीट्यूट फार एडवांस स्टडीज एंड एजुकेशन से जुड़ गए हैं। उन्हें इस डीम्ड विश्वविद्यालय का एडवाइजर टू द यूनिवर्सिटी बनाया गया है। यहां पर उन्हें पत्रकारिता संस्थान के स्थापना की जिम्मेदारी दी गई है।
नरेन्द्र सिंह पिछले कई दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। नरेन्द्र सिंह प्रथम प्रवक्ता पत्रिका के फाउंडर एडिटर रह चुके नरेन्द्र सिंह इंडिया न्यूज मैगजीन, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला के लिए काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने हमारी टीवी में भी प्रोग्रामिंग हेड की भूमिका निभाई है।
वहीं राष्ट्रीय सहारा, रायबरेली बालेंदु मिश्रा ने दोबारा ज्वाइन कर लिया है। यहां उन्हें ब्यूरोचीफ की भूमिका दी गई है। बालेंदु ने कुछ समय पहले सहारा छोड़ दिया था जहां पर उनकी जगह राजेन्द्र को ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन राजेन्द्र ने राष्ट्रीय सहारा से इस्तीफा देकर श्रीटाइम्स ज्वाइन कर लिया। जिससे यहां पर ब्यूरोचीफ का पद खाली था।
आई नेस्क्ट के एजीएम(मार्केटिंग) रोहित मेहरोत्रा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। और अब किस संस्थान के साथ जुड़ने जा रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। रोहित की जगह आशुतोष अग्निहोत्री नये एजीएम (मार्केटिंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दैनिक जागरण, आगरा में सर्कुलेसन विभाग में कार्यरत शरण प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब वे आगरा में ही दैनिक हिंदुस्तान के साथ जुड़ने जा रहे हैं जहां उन्हें सीनियर एक्जीक्यूटिव का पद दिया गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स