होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सहारा इंडिया’ भी डिजिटल केबल बिजनेस के क्षेत्र में
‘सहारा इंडिया’ भी डिजिटल केबल बिजनेस के क्षेत्र में
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>‘सहारा इंडिया’ आगामी कुछ महीन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘सहारा इंडिया’ आगामी कुछ महीनों में देश के चार महानगरों में अनिवार्य डिजिटलीकरण को देखते हुए केबल बिजनेस में कदम रखने के लिए, देश की महत्वपूर्ण केबल सर्विस प्रोवाइडर, ‘डिजिकेबल’में हिस्सेदारी खरीद रहा है।
‘डिजिकेबल’, ‘स्टेलर इंटरएक्टिव मीडिया’ के प्रवर्तक, जगजीत सिंह कोहली और योगेश शाह हैं और‘सहारा’ ने इसके प्रमोटरों को नियंत्रण के लिए फंड मुहैया कराया है। इंडस्ट्री के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
‘स्टेलर इंटरएक्टिव मीडिया’, ‘सहारा’ के फंड का उपयोग करके, प्राइवेट इक्विटी प्लेयर, ‘एशमोर इंवेस्टमेंट’ के डिजिकेबल में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लेगा। ‘स्टेलर’ अपनी एक सहायक कंपनी ब्रॉडबैंड ‘पेसनेट’ के माध्यम से करेगी।
सूत्रों ने सौदे के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया। मार्केट की ख़बरों के अनुसार, ‘सहारा’ने ‘एशमोर’ के द्वारा किए गए निवेश से कम पर खरीदा है।
प्राइवेट इक्विटी फंड का ब्रॉडबैंड ‘पेसनेट’ और डिजिकेबल में 240 मिलियन का निवेश है। ‘एशमोर’का ब्रॉडबैंड ‘पेसनेट’ और ‘डिजिकेबल’ में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिस पर अब ‘स्टेलर कंपनी’ का पूर्ण स्वामित्व होगा।
‘स्टेलर इंटरएक्टिव मीडिया’ ने ‘एशमोर’ की हिस्सेदारी को क्रॉस होल्डिंग्स ट्रांजेक्शन के द्वारा लिया है।
‘डिजिकेबल’ को पूर्व में ‘रिलायंस कम्युनिकेन्स’ द्वारा लिए जाने की मंजूरी रेगुलेटरी ऑथरिटी द्वारा नहीं मिलने के कारण से कुछ समय से ब्लॉक था।
हालांकि, ‘डिजिकेबल’ के प्रमोटरों से रिपोर्ट लिखे जाने तक इस संबंध में कोई बात नहीं हो सकी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स