होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फोकस और हमार भी बंदी के कगार पर, धरने पर कर्मचारी

फोकस और हमार भी बंदी के कगार पर, धरने पर कर्मचारी

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong><br /> पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के महिलाओं पर आधारित न्यूज औ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के महिलाओं पर आधारित न्यूज और करंट अफेयर्स चैनल फोकस टीवी और पूरबिया चैनल हमार टीवी में कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से सैलरी नहीं मिली है। कर्मचारियों का कहना है कि इसको लेकर कई बार प्रबंधन से बात की गई है लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब  चैनल से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।


चैनल के कर्मचारियों ने कल चेयरमैन मतंग सिंह के साथ बैठक की और अपनी मांगे उनके सामने रखी। कर्मचारियों ने मतंग सिंह से अपने सैलरी और पीएफ क्लीयर करने की मांग की थी। लेकिन चेयरमैन ने कर्मचारियों की मांग मानने की जगह सभी से इस्तीफा मांग लिया। फोकस टीवी और हमार टीवी के सौ कर्मचारी इस्तीफा देने को तैयार हो गये। लेकिन कर्मचारियों का कहना था कि वो लोग संस्थान से तब तक इस्तीफा नहीं देंगे जब तक उनका बकाया क्लीयर ना हो जाये। इस पर चेयरमैन ने कहा कि वो 11 अगस्त तक सबका बकाया क्लियर कर देंगे। कर्मचारियों का इस पर कहना है कि उनको यह लिखित में चाहिए इस तरह के वादे तो कई बार किये जा चुके हैं जिन्हें पूरा नहीं किया गया। लेकिन प्रबंधन यह बात कर्मचारियों को लिखित में देने को तैयार नहीं है।


गौरतलब है कि ग्रुप के सभी छह चैनलों में पिछले चार महीने से ब्लैक आउट जा रहा है। जिसमें पिछले सप्ताह ग्रुप के नोर्थ-ईस्ट रीजन का रीजनल चैनल एनई को ऑनएयर किया गया है। चैनलों के प्रसारण को लेकर प्रबंधन का कहना है कि वो चैनलों को नई तकनीकि के साथ री-लॉन्च कर रहे हैं। इस पर कर्मचारियों का कहना है कि जब इनके पास कर्मचारियों के भुगतान के लिए पैसे नहीं है तो ये चैनल को नई तकनीकि के साथ कैसे ला सकते हैं। सूत्रों की माने तो प्रबंधन की ओर से ट्रांसमिशन की रकम ना चुकाने की वजह से चैनल में ब्लैक आउट चल रहा है। ओवरसीज बैंक भी चैनल के बकाया को लेकर नोटिस जारी कर चुका है।

कल देर रात तक भी कर्मचारी संस्थान में रूके हुए थे। चैनल में किसी तरह का कोई काम नहीं हो रहा है। सारा काम ठप्प पड़ा है।
 
प्रबंधन से इस बारे में किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं मिली है।

यह ग्रुप पहले एमथ्री मीडिया के नाम से जाना जाता था। जिसे बदलकर पोजिटिव मीडिया किया गया। इस ग्रुप का ‘फोकस टीवी’एशिया का पहला, महिला न्यूज़ और करेंट अफेयर्स चैनल है। ग्रुप के ‘एनई टीवी’का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में शामिल है, क्योंकि यह चैनल सोलह भाषाओं में न्यूज़ बुलेटिन प्रसारित करता है। ग्रुप की साल 2010 में चार नये चैनल, मीडिया स्कूल और आईपीओ लाने की योजना थी। जिसे किंही कारणों की वजह से रोक दिया गया था। वहीं ग्रुप की योजना चार नये न्यूज चैनल लॉन्च करने की थी जिनको लाइसेंस मिल चुका है। इसमें ‘जय सिंध’ नाम का ‘सिंधी भाषी’ न्यूज़ और इंफोटेनमेंट चैनल होगा, मराठी भाषी न्यूज़ चैनल, ‘फोकस मराठी’, बिजनेस चैनल, ‘फोकस बिजनेस’ और एक शॉपिंग चैनल शामिल थे। जिन्हें वर्ष 2011 में लॉन्च किया जाना था। वहीं जनवरी 2011 तक एक मीडिया और फिल्म स्कूल की शुरुआत करने की योजना थी, लेकिन अभी तक यह सभी योजनाएं ठंडे बस्ते में हैं।

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago