होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार और संपादकों की बैठक में अन्ना आंदोलन रहा मुख्य मुद्दा
सरकार और संपादकों की बैठक में अन्ना आंदोलन रहा मुख्य मुद्दा
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>सरकार की ओर से गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर ऑन मीडिय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सरकार की ओर से गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर ऑन मीडिया ने कल इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रमुख संपादकों के साथ बैठक की जिनमें अन्य मुद्दों के साथ-साथ सरकार के प्रतिनिधियों ने अन्ना आंदोलन पर अपना रुख स्पष्ट किया। मीडिया की ओर से इस बैठक में इंडिया टीवी से रजत शर्मा, जी न्यूज से सुधीर चौधरी, आईबीएन-7 से आशुतोष, न्यूज24 से अनुराधा प्रसाद, एनडीटीवी से बरखा दत्त, सीएनएन-आईबीएन से राजदीप सरदेसाई, सीएनबीसी आवाज से संजय पुगलिया व आज तक से प्रबल प्रताप सिंह सहित अन्य संपादक मौजूद थे।
बैठक में सरकार की ओर से शामिल हुए मंत्रियों ने अन्ना आंदोलन पर सरकार की राय रखते हुए कहा कि सरकार फिलहाल इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है न ही सरकार की ओर से कोई भी टीम अन्ना से बात करने जा रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि जो बात करनी थी वह पहले ही की जा चुकी है और लोकपाल पर निर्णय संबंधित कमेटी को करना है। अन्ना के सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सप्ताह के आखिर तक लीडर ऑफ द हाउस की घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि सदन के नेता का पद प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद खाली है।
एक अन्य चर्चा के तहत देश के मौजूदा आर्थिक हालात व अन्य संकटों पर भी सरकार और संपादकों के मध्य चर्चा हुई।
गौरतलब है कि जीओएम ऑन मीडिया के साथ इससे पहले टीवी संपादकों की बैठक दिसंबर 2011 में हुई थी। इलेक्ट्रानिक मीडिया के संपादकों के साथ हुई बैठक में लोकपाल, रीटेल सेक्टर में एफडीआई व अन्य सरकारी नीतियों पर चर्चा की गई थी। मीडिया की तरफ से इस बैठक में टाइम्स नाउ से अर्नव गोस्वामी,एनडीटीवी से बरखा दत्त, सीएनएन-आईबीएन से राजदीप सरदेसाई, जी न्यूज के संपादक सतीश के सिंह, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा, बीएजी से अनुराधा प्रसाद आज तक से प्रबल प्रताप सिंह शरीक हुए थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स