होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘दिव्य भास्कर’ ने अहमदाबाद में लॉन्च किया ‘राजकाज’
‘दिव्य भास्कर’ ने अहमदाबाद में लॉन्च किया ‘राजकाज’
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>हाल ही में अहमदाबाद में ‘दैनिक भास्कर सम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हाल ही में अहमदाबाद में ‘दैनिक भास्कर समूह’ के द्वारा कराए गए एक रिसर्च और पाठकों के फीडबैक से पता चला है कि अहमदाबाद के पाठक राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम और नौकरशाही के बारे में ज्यादा जानने को उत्सुक रहते हैं। इसे देखते हुए, ‘दिव्य भास्कर’ ने अहमदाबाद के अपने पाठकों के लिए मुख्य समाचारपत्र के साथ स्पेशल पेज ‘राजकाज’ को लॉन्च किया है।
इस बारे में ‘दिव्य भास्कर’ के स्टेट सीईओ गुजरात, सरस सेठी ने कहा कि दिव्य भास्कर ऐस समाचारपत्र है जो अन्य समाचारपत्रों की अपेक्षा हमेशा आगे रहता है। यह अपने पाठकों की जरूरतों को समझता है। और बदलते परिवेश में पाठकों की जरूरतों और उनके फीडबैक पर, समाचारपत्र को हमेशा अपडेट करता रहता है।
‘राजकाज’ के माध्यम से राजनीतिक ख़बरों पर ध्यान दिया जाएगा।उनके अनुसार, “हम महसूस करते हैं कि ‘राजकाज’ के माध्यम से दिव्य भास्कर अपने पाठकों के और करीब आएगा और पाठकों को राजनीतिक एवं नौकरशाही के साथ-साथ सत्ता संघर्ष एवं बदलते समीकरणों के बारे में नवीनतम ख़बरें मिला करेगी।”
गौरतलब है कि ‘दिव्य भास्कर’, ‘दैनिक भास्कर समूह’ का गुजराती समाचारपत्र है और इंडियन रीडरशिप सर्वे के 2012 की पहली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, इसके पाठकों की संख्या 11 लाख 44 हजार है और यह गुजरात का पहला समाचारपत्र है जिसके पाठकों की संख्या, एक शहर में 10 लाख से उपर है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स