होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भाषायी अखबारों में मलयाला मनोरमा नंबर वन, छह अखबारों की पाठक संख्या में कमी
भाषायी अखबारों में मलयाला मनोरमा नंबर वन, छह अखबारों की पाठक संख्या में कमी
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <p>मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल के द्वारा जारी आईआर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल के द्वारा जारी आईआरएस की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, 10 में से 6 भाषायी समाचारपत्रों के पाठकों की संख्या में कमी आई है।
मलयाला मनोरमा भाषायी समाचारपत्रों के बीच सबसे आगे है। लेकिन आईआरएस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इसके पाठकों की संख्या में 1 लाख 65 हजार की कमी आई है। पहली तिमाही में इसके पाठकों की संख्या जहां 98 लाख 75 हजार थी वहीं दूसरी तिमाही में यह 97 लाख 10 हजार रह गई है।
लोकमत के पाठकों की संख्या में दूसरी तिमाही में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में लोकमत के पाठकों की संख्या जहां 74 लाख 85 हजार थी, वहीं दूसरी तिमाही में यह बढ़कर 75 लाख 7 हजार हो गई है।
डेली थांथी और मातृभूमि दोनों समाचारपत्रों के पाठकों की संख्या में कमी आई है। पहली तिमाही में, डेली थांथी के पाठकों की संख्या 74 लाख 77 हजार थी जो कि दूसरी तिमाही में घटकर 74 लाख 31 हजार रह गई है। मातृभूमि के पाठकों की संख्या, पहली तिमाही के मुताबिक 66 लाख से घटकर, दूसरी तिमाही में 64 लाख 93 हजार रह गई है।
तेलुगू दैनिक, ईनाडु के पाठकों की संख्या में पहली तिमाही की अपेक्षा दूसरी तिमाही में 19 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 59 लाख 6 हजार थी वहीं अब बढ़कर 59 लाख 25 हजार हो गई है। दूसरी तिमाही में, साक्षी (तेलुगू दैनिक) के पाठकों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही के एवरेज इश्यू रीडरशिप आंकड़ों के मुताबिक जहां साक्षी के पाठकों की संख्या 52 लाख 44 हजार थी, वहीं अब बढ़कर 53 लाख 6 हजार हो गई है।
आनंद बाजार पत्रिका, गुजरात समाचार और दिनाकरन के पाठकों की संख्या में, पहली तिमाही के आंकड़ों की तुलना में दूसरी तिमाही में कमी आई है। आनंद बाजार पत्रिका के पाठकों की संख्या में पहली तिमाही की तुलना में 1 लाख 11 हजार की कमी आई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 59 लाख 70 हजार थी, वहीं दूसरी तिमाही में यह घटकर 58 लाख 59 हजार रह गई है। गुजरात समाचार के पाठकों की संख्या में 19 हजार की कमी आई है। दूसरी तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 52 लाख 5 हजार रह गई है, जबकि दिनाकरन के पाठकों की संख्या दूसरी तिमाही में 1 लाख 9 हजार घटकर 49 लाख 99 हजार रह गई है।
दसवें स्थान पर काबिज, मराठी समाचारपत्र, डेली सकाल के पाठकों की संख्या में पहली तिमाही के मुताबिक 41 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डेली सकाल के पाठकों की संख्या, दूसरी तिमाही के अनुसार, 44 लाख 37 हजार हो गई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स