होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भाषायी पत्रिकाओं में वनिथा नंबर एक पर काबिज, सात पत्रिकाओं की पाठक संख्या घटी

भाषायी पत्रिकाओं में वनिथा नंबर एक पर काबिज, सात पत्रिकाओं की पाठक संख्या घटी

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <p>इंडियन रीडरशिप सर्व के 2010 के दूसरी तिमाही के आ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

इंडियन रीडरशिप सर्व के 2010 के दूसरी तिमाही के आंकड़ों पर गौर करें तो भाषायी पत्रिकाओं के लिए अच्छी ख़बर नहीं है। मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल के ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 10 भाषायी मैगजीन में से 7 भाषायी मैगजीन के पाठकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

वनिथा भाषायी मैगजीन के बीच अग्रणी बना हुआ है लेकिन इसके पाठकों की संख्या में 2012 की पहली तिमाही के मुताबिक, 2012 की दूसरी तिमाही में कमी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 24 लाख 44 हजार के स्थान पर 23 लाख 53 हजार रह गई है।

मलयाला मनोरमा, कुमुदम मातृभूमि, आरोग्य मासिक, बलराम, साप्ताहिक बर्तमान और आनंद विकटन के पाठकों की संख्या में भी एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार दूसरी तिमाही में कमी आई है।

सिर्फ तीन भाषायी मैगजीन – कर्मक्षेत्र, मातृभूमि तोझिल वार्ता और कर्मसंगस्थान के पाठकों की संख्या में पहली तिमाही के मुताबिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कर्मक्षेत्र के पाठकों की संख्या पहली तिमाही में 11 लाख 42 हजार थी वहीं अब बढ़कर यह 11 लाख 68 हजार हो गई है। मलयाला मनोरमा के पाठकों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 11 लाख 63 हजार थी वहीं अब घटकर 11 लाख 13 हजार हो गई है।

वहीं दूसरी तरफ, कर्मसंगस्थान ने पहली तिमाही के एवरेज इश्यू आंकड़ों के मुताबिक 30 हजार नए पाठकों को जोड़ने में सफलता पाई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 9 लाख 34 हजार थी वहीं अब यह दूसरी तिमाही में यह 9 लाख 64 हजार हो गई है।

कुमुदम के पाठकों की संख्या में इस तिमाही में कमी आई है। पहली तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 8 लाख 84 हजार थी वहीं अब यह संख्या 8 लाख 69 हजार रह गई है। मातृभूमि आरोग्य मासिका के पाठकों की संख्या में पहली तिमाही के मुताबिक कमी आई है। पहली तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 8 लाख 26 हजार थी वहीं अब घटकर 7 लाख 89 हजार रह गई है।

मातृभूमि तोझिल वार्ता के पाठकों की संख्या में दूसरी तिमाही में 47 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहली तिमाही में जहां इसके पाठकों की संख्या 7 लाख 35 हजार थी वहीं अब यह 7 लाख 82 हजार हो गई है।

बलराम टॉप टेन भाषायी मैगजीन के बीच 8वें स्थान पर है और इसके पाठकों की संख्या पहली तिमाही में 7 लाख 87 हजार से घटकर 7 लाख 38 हजार रह गई है।

साप्ताहिक बर्तमान और आनंदा विकातन के पाठकों की संख्या में भी कमी आई है और इसकी एवरेज इश्यू रीडरशिप क्रमश: 7 लाख 20 हजार और 6 लाख 66 हजार है।

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago