होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / छेड़छाड़ से पीड़ित पत्रकार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...
छेड़छाड़ से पीड़ित पत्रकार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...
महिला पत्रकार और उसकी सहेली ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महिला पत्रकार और उसकी सहेली ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामला नोएडा के सेक्टर 24 का है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर देर से कार्रवाई की जिससे आरोपी को फरार होने का मौका मिल गया।
फेसबुक पर जारी पोस्ट में पीडि़त एक महिला ने कहा कि वह और उसकी दोस्त रात को नोएडा के सेक्टर 24 से होते हुए अपने घर जा रही थीं, तभी 12/22 एरिया में उनके साथ यह घटना हुई। पीड़िता ने एक कांस्टेबल पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है और क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा न होने पर चिंता जताई है।
गौतमबुद्धनगर के एसएसपी अजय पाल शर्मा का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच, छेड़छाड़ की इस घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भी हरकत में आ गया है। आयोग ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए एसएसपी से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
टैग्स महिला पत्रकार छेड़छाड़