होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zone Media ने साहिल बिष्ट को ग्लोबल सेल्स डायरेक्टर किया नियु्क्त

Zone Media ने साहिल बिष्ट को ग्लोबल सेल्स डायरेक्टर किया नियु्क्त

Zone Media ने अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार को गति देने के लिए साहिल बिष्ट को ग्लोबल सेल्स डायरेक्टर नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

Zone Media ने अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार को गति देने के लिए साहिल बिष्ट को ग्लोबल सेल्स डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के साथ साहिल अब कंपनी की ग्लोबल सेल्स स्ट्रैटजी की अगुवाई करेंगे, खासतौर पर भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, जीसीसी/मेना क्षेत्र, लैटिन अमेरिका और यूरोप जैसे प्रमुख बाजारों में नेटवर्क को मजबूत बनाने और नए क्षेत्रों में कंपनी की पहुंच को बढ़ाने पर उनका फोकस रहेगा।

साहिल को सेल्स और मार्केटिंग में 12 वर्षों का गहन अनुभव है। Lufthansa Airlines, Genpact India, Business Standard, Admitad India और KIT Global जैसी कंपनियों के साथ काम करते हुए उन्होंने विभिन्न बाजारों में तेजी से परिणाम देने वाली और टिकाऊ रणनीतियाँ विकसित की हैं।

Zone Media के को-फाउंडर सुमित गुप्ता ने इस नियुक्ति पर कहा, "साहिल सिर्फ अनुभव नहीं, बल्कि विजन और वैल्यूज के साथ आए हैं। उन्हें देखकर यही स्पष्ट हुआ कि वह केवल परिणाम हासिल करने वाले लीडर नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति हैं जो टीमों को प्रेरित करते हैं और बाजारों में भरोसे के साथ मजबूत साझेदारियाँ बनाना जानते हैं।"

अपनी नई भूमिका को लेकर साहिल बिष्ट ने कहा, "Zone Media से ऐसे समय पर जुड़ना बेहद खास है जब कंपनी एक निर्णायक दौर में प्रवेश कर रही है। मेरा लक्ष्य सिर्फ बिक्री को लीड करना नहीं, बल्कि एक स्थायी और सार्थक बदलाव का हिस्सा बनना है। मुझे खुशी है कि मुझे ग्लोबल लेवल पर परफॉर्मेंस, लोगों और पर्पस को जोड़ने का अवसर मिल रहा है।"

Zone Media एक वैश्विक Adtech और मीडिया सॉल्यूशंस कंपनी है, जो डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रही है। साहिल की लीडरशिप में कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है