होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEEL: पुनीत गोयनका की डायरेक्टर पद पर फिर नियुक्ति को शेयरधारकों की हरी झंडी

ZEEL: पुनीत गोयनका की डायरेक्टर पद पर फिर नियुक्ति को शेयरधारकों की हरी झंडी

ZEEL ने शुक्रवार को कंपनी के शेयरधारकों की मौजूदगी में अपनी 40वीं वार्षिक आम बैठक की, जिसमें प्रस्तुत सभी आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने शुक्रवार को कंपनी के शेयरधारकों की मौजूदगी में अपनी 40वीं वार्षिक आम बैठक का समापन किया। बैठक के दौरान प्रस्तुत सभी आठ प्रस्तावों को शेयरधारकों ने मंजूरी दी।

शेयरधारकों ने पुनीत गोयनका के डायरेक्टर के रूप में फिर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गोयनका ने दोबारा से डायरेक्टर के पद पर बने रहने की इच्छा जताई थी। वहीं एक अन्य डायरेक्टर के रूप में आदेश कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से नियुक्त को मंजूरी दी गयी, तो वहीं इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर आर. गोपालन की पुनर्नियुक्ति को भी शेयरधारकों ने मंजूरी दी।

ZEEL ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान शेयरधारकों के सामने पेश किए गए सभी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। शेयरधारकों ने भविष्य में कंपनी की ग्रोथ के लिए मैनेजमेंट और इसकी रणनीतिक पहल के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

बैठक में बोर्ड के जिन सदस्यों ने भाग लिया, उनमें चेयरमैन आर. गोपालन; आदेश कुमार गुप्ता, नॉन एग्जिक्यूटिव, नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, एलिसिया यी, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर;  पीयूष पांडे, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर; विवेक मेहरा, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, और पुनीत गोयनका, मैनेजिंग डायरेक्टर व चीफ एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर शामिल रहे।

शेयरधारकों को अपने संबोधन में आर. गोपालन ने कहा कि एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका के सक्षम नेतृत्व में, कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन को बदलने के अपने वादे को पूरा करना जारी रखे हुए है। मुझे विश्वास है कि हमारी रणनीतियां वर्तमान को पसंद करेंगी और उत्साहित करेंगी। भविष्य के उपभोक्ता, जी को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन उद्योग में एक दुर्जेय खिलाड़ी के रूप में स्थापित करते हैं।

टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड डायरेक्टर 40वीं वार्षिक आम बैठक शेयरधारक
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है