होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE ने SEBI के साथ इनसाइडर ट्रेडिंग मामले का किया निपटान: रिपोर्ट्स

ZEE ने SEBI के साथ इनसाइडर ट्रेडिंग मामले का किया निपटान: रिपोर्ट्स

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने कथित तौर पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को निपटान शुल्क के रूप में 7 लाख रुपए का भुगतान किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने कथित तौर पर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को निपटान शुल्क के रूप में 7 लाख रुपए का भुगतान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ZEEL ने सेबी के समक्ष मामले का निपटारा करने का प्रस्ताव रखा था। उसने कहा था कि वह मामले के तथ्यों को स्वीकार या इनकार किए बगैर इसका निपटारा किए जाने के पक्ष में है। सेबी की ओर से निर्णय करने वाले अधिकारी विजयंत कुमार वर्मा ने अपने आदेश में कहा कि 15 जुलाई, 2022 को Zeel के खिलाफ शुरू की गई प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है।

सेबी ने जनवरी-दिसंबर 2019 के दौरान ZEEL के शेयरों में भेदिया कारोबार (इनसाइड ट्रेडिंग) मानकों के कथित उल्लंघन की पड़ताल की थी। इसी जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई थी।

वहीं, इस बीच, प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) ने ‘एस्सेल’ (Essel) समूह के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा और ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के प्रबंध निदेशक व सीईओ पुनीत गोयनका की याचिका पर सुनवाई 26 जून तक के लिए स्थगित की है।

टैग्स जी एंटरटेनमेंट सेबी इनसाइडर ट्रेडिंग मामला
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

21 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है