होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE ने सोनी से विलय की समय सीमा बढ़ाने का किया अनुरोध: रिपोर्ट

ZEE ने सोनी से विलय की समय सीमा बढ़ाने का किया अनुरोध: रिपोर्ट

शुक्रवार को ZEEL ने अपने जवाब में BSE को सूचना दी कि उसे कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित या प्रस्तावित निदेशक मंडल की किसी भी बैठक की ‘जानकारी नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने विलय की समय सीमा बढ़ाने के लिए अब औपचारिक तौर पर कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) से लिखित तौर पर अनुरोध किया है, लेकिन अभी तक सोनी ग्रुप की भारतीय सहायक कंपनी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। एक मीडिया नेटवर्क ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

बता दें कि विस्तारित वार्ता के लिए एक महीने की छूट अवधि 20 जनवरी यानी कि आज समाप्त होने वाली है।

शुक्रवार को ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) ने विलय के संबंध में उस न्यूज रिपोर्ट को लेकर ‘ZEEL’ से स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें उल्लेख किया गया था कि ‘सोनी’ का बोर्ड शुक्रवार को विलय पर फैसला करेगा। इस पर ZEEL ने अपने जवाब में BSE को सूचना दी कि उसे कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित या प्रस्तावित निदेशक मंडल की किसी भी बैठक की ‘जानकारी नहीं है और उसका मामला होने के कारण वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती है। 

इसके साथ ही ZEEL ने यह भी कहा कि हम इस बात को दोहराना चाहते हैं कि कंपनी सोनी के साथ विलय के लिए प्रतिबद्ध है और प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए तारीख के विस्तार पर चर्चा करने के लिए सोनी के साथ वार्ता में जुटी है। उम्मीद है कि योजना तय समयावधि में पूरी होगी।

ZEEL ने यह भी कहा है, ‘हम यह भी बताना चाहेंगे कि कंपनी ने हमेशा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के तहत दायित्वों का पालन किया है और उसी के अनुसार सारी बातें स्पष्ट करना जारी रखेगी। हमें उम्मीद है कि उपरोक्त जवाब से मामले में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।’

टैग्स मीडिया बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई विलय जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज स्पष्टीकरण जी सोनी विलय कल्वर मैक्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

20 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है