होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE5 में इस बड़े पद से अलग होकर रेली रेबेल्लो ने शुरू किया नया सफर
ZEE5 में इस बड़े पद से अलग होकर रेली रेबेल्लो ने शुरू किया नया सफर
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (ZEEL) के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) के मार्केटिंग हेड (SVOD & Music) रेली रेबेल्लो (Reilly Rebello) ने यहां से बाय बोल दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (ZEEL) के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) के मार्केटिंग हेड (SVOD & Music) रेली रेबेल्लो (Reilly Rebello) ने यहां से बाय बोल दिया है। उन्होंने ‘Zoey's All Natural’ में बतौर को-फाउंडर नई पारी शुरू की है। रेबेल्लो ने ZEE5 को अलविदा कहने की घोषणा एक लिंक्डइन पोस्ट में की है।
उन्होंने लिखा है, ‘मैं Zoey's All Natural में सह-संस्थापक के रूप में शामिल हुआ हूं और लोगों को प्राकृतिक और पौष्टिक खाने की आदत डालने और उन्हें इस बारे में जागरूक करने की दिशा में काम करूंगा। इसके अलावा मैं योग के अभ्यास के माध्यम से लोगों को खुशी खोजने में मदद करके योग सिखाने के अपने जुनून को भी आगे बढ़ाऊंगा।’
रेबेल्लो ने जनवरी 2019 में ZEE5 जॉइन किया था। इससे पहले वह आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। बता दें कि रेबेल्लो को 18 साल का पेशेवर अनुभव है, जिसमें से 14 साल उन्होंने मेनलाइन और डिजिटल एडवर्टाइजिंग में काम किया है। इसके अलावा वह एक प्रमुख ई-कॉमर्स वेंचर के सह-संस्थापक भी रहे हैं।
टैग्स जी5 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि रेली रेबेल्लो