होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE5 में इस बड़े पद से जल्द अलग होंगे राजीव ढल
ZEE5 में इस बड़े पद से जल्द अलग होंगे राजीव ढल
ढल ने जून में अपना इस्तीफा दिया था और वह इस समय 90 दिन के नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘जी5‘ (ZEE5) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) राजीव ढल सितंबर में अपना पद छोड़ रहे हैं। ढल ने जून में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद से इस्तीफा दिया था और वह इस समय 90 दिन के नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं। बता दें कि ढल ने अप्रैल 2020 में ‘जी5‘ में जॉइन किया था। यहां वह एडवर्टाइजिंग सेल्स और ऑपरेशंस के द्वारा ‘ZEE5 India’ के रेवेन्यू की ग्रोथ में अपनी भूमिका निभा रहे थे।
‘डिज्नी+हॉटस्टार‘ के पूर्व एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (Ad Sales) गौरव कंवल को ZEE5 के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर-डिजिटल और लघु और मध्यम व्यवसाय (एसएमबी) दक्षिण एशिया के रूप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि दो दशक से ज्यादा के करियर में ढल ने मीडिया और कंज्यूमर इंटरनेट कंपनियों में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम किया है। ‘जी5‘ से पहले वह ‘SHAREit’ में रेवेन्यू से जुड़े कामों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह ‘Dailyhunt’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पिछले 13 वर्षों में वह चार स्टार्टअप्स का नेतृत्व कर चुके हैं।
टैग्स नोटिस इस्तीफा राजीव ढल जी5 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म