होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee-Sony मर्जर: NCLT ने मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक की स्थगित
Zee-Sony मर्जर: NCLT ने मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक की स्थगित
नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने जी-सोनी के मर्जर का मामला अब 10 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) ने जी-सोनी के मर्जर का मामला अब 10 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान Zee के वकील ने NCLT को सूचित किया कि ZEEL और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (Sony) के बीच अरेंजमेंट स्कीम शेयरधारकों और नियामक निकायों द्वारा 99.97% अनुमोदित की गई है।
मई के अंत में, नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCALT) ने NCLT द्वारा पारित एक आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें स्टॉक एक्सचेंजों को जी एंटरटेंमेंट इंटरप्राइजेज (ZEEL) और कल्वर मैक्स एंटरटेंमेंट (Sony) के विलय के लिए दी गई अपनी प्रारंभिक मंजूरियों का पुनर्मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया था।
इससे पहले 11 मई को मामले की सुनवाई के दौरान NCLT ने स्टॉक एक्सचेंजों को मर्जर के नॉन-कंपीट क्लॉज का पुनर्मूल्यांकन करने और वैलिडेट करने को कहा था। इस मर्जर को सेबी की इजाजत मिल चुकी है।
टैग्स सोनी जी-सोनी मर्जर नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट