होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस तरह की रिपोर्ट पर बौखलाया पाकिस्तान, दे रहा है वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी को धमकियां

इस तरह की रिपोर्ट पर बौखलाया पाकिस्तान, दे रहा है वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी को धमकियां

जी न्यूज (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी को सोमवार को पाकिस्तान से लगातार मोबाइल पर धमकियां मिल रही हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जी न्यूज (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी को सोमवार को पाकिस्तान से लगातार मोबाइल पर धमकियां मिल रही हैं। उनके मोबाइल के वॉट्सऐप अकाउंट पर पाकिस्तान के कई मोबाइल नंबरों + 92-3057625175, + 92-3479589959, + 92-3338831245 से उकसाने वाले संदेश और तस्‍वीरें भेजी जा रही हैं, जिसके खिलाफ सुधीर चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, उन्हें इस्लामिक जिहादियों के नापाक मंसूबों को उजागर करने से रोकने के लिए वॉट्सऐप के जरिए कॉल और मैसेज किए जा रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

सुधीर चौधरी ने इस बारे में अपने ट्विटर अकाउंट पर भी जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बलूचिस्तान को लेकर भी उन्हे धमकी दी जा रही है। उन्हें ट्वीट किया, ‘पिछले 24 घंटे से पाकिस्तान से लगातार WhatsApp पर धमकियां और कॉल आ रहे हैं। अभिनंदन वर्धमान की तस्वीरें भेजकर लिख रहे हैं- इसका हश्र याद है? कह रहे हैं बलूचिस्तान लेकर देखो। मेरा फोन नम्बर इन लोगों तक कैसे पहुंचा? ये जानकारी कौन दे रहा हैं? जिहाद पर खबर से पाकिस्तान बेचैन क्यों है?

मिली जानकारी के मुताबिक, सुधीर चौधरी के बार-बार पूछने और उकसाने पर कि क्या वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से है, तो इस पर पाकिस्तानी व्यक्ति ने अपनी पहचान बनाने से इनकार कर दिया। साथ ही यह बताया कि वह सुधीर चौधरी के खिलाफ केरल में दर्ज एफआईआर के बारे में जानता है। इसके अलावा यह धमकी भी दी कि जल्द उनके खिलाफ ऐसी ही कई अन्य एफआईआर दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में दर्ज कराई जाएंगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनकी टीम थी, जो केरल में दर्ज की गई एफआईआर के पीछे थी। इस पर पाकिस्तानी व्यक्ति ने जवाब में कहा कि उसे अपनी टीम पर गर्व है, जिस तरह से वह काम कर रही है। पाकिस्तानी व्यक्ति ने भारतीय मीडिया की काफी बुराई की और सुधीर चौधरी को डराने-धमकाने की कोशिश की। इसके अलावा पाकिस्तानी व्यक्ति ने कहा कि वह सुधीर चौधरी के आवास और कार्यालय दोनों के बारे में जानता है।

जब जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ ने पाकिस्तानी शख्स से इस बात की ओर इशारा किया कि जी न्यूज भारत में जिहाद फैलाने की अनुमति नहीं देगा, तो उसका जवाब था कि मीडिया के पास इसे रोक पाने का कोई तरीका नहीं है। उसने अमेरिका का हवाला देते हुए कहा कि देखिए अफगानिस्‍तान में युद्ध खत्‍म करने के लिए अमेरिका को पाकिस्‍तान और तालिबान की मदद लेनी पड़ रही है।

अपनी बात रखने के लिए उस शख्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सहारा लिया और एक पुराना विडियो शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी कहते दिखाई दे रहे हैं कि भारतीय मीडिया को देश के अंदर के लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

फिलहाल सुधीर चौधरी को जिन नंबरों से कॉल और मैसेज भेजे गए थे, उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। एक शिकायत दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से की गई है, जबकि दूसरी शिकायत गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को की गई है।

गौरतलब है कि 11 मार्च को 'जी न्यूज' के फ्लैगशिप प्रोग्राम DNA में जम्‍मू-कश्‍मीर पर 'जमीन जेहाद' नाम से ग्राउंड रिपोर्ट दिखाने और जेहाद के विभिन्‍न स्‍वरूपों का जिक्र करने के बाद केरल में ZEE NEWS के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के खिलाफ गैर-जमानती एफआईआर दर्ज कराई गई है. 
 


टैग्स जी न्यूज पाकिस्तान सुधीर चौधरी
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

23 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago