होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन ने दिया इस्तीफा
Zee मीडिया की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन ने दिया इस्तीफा
जी मीडिया की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ZMCL) की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन ने संगठन से इस्तीफा दे दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' को यह जानकारी दी है। जैन का अगला कदम क्या होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
जी में अपने कार्यकाल के दौरान, मोना जैन ने नेटवर्क के रेवेन्यू मैंडेट की जिम्मेदारी संभाली, जिसमें लीनियर व डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म शामिल थे। उन्होंने ब्रैंडेड कंटेंट के जरिए विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करने की रणनीतियों पर भी काम किया।
जी मीडिया से पहले, मोना जैन एबीपी नेटवर्क की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर कार्यरत थीं।
नवंबर 2019 में ABP नेटवर्क में शामिल होने से पहले, जैन ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (ऐड सेल्स) के पद पर साल 2014 से कार्यरत थीं। यहां अपने करीब पांच साल नौ महीने के कार्यकाल में नेटवर्क की दिल्ली ब्रांच की कमान उन्हीं के हाथों में थी। इसके अलावा वह ‘Zee Café’, ‘Zee Studio’, ‘Anmol, Zindagi’, ‘Salaam’ और ‘Jagran’ की नेशनल क्लस्टर हेड भी रह चुकी हैं1।
मोना जैन को मीडिया इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘ZEEL’ में अपनी जिम्मेदारी निभाने से पहले वह ‘Vivaki Exchange’ की सीईओ और ‘Cheil Communications’ में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।
उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट ऐडवरटाइजिंग और मुद्रा कम्युनिकेशंस में भी काम किया है, जहां वह क्रमशः मीडिया ग्रुप हेड व मीडिया डायरेक्टर के पदों पर कार्यरत थीं और विभिन्न ब्रैंड्स के लिए मीडिया सेटअप की जिम्मेदारी निभाई थी।
हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' ने इस खबर को लेकर मोना जैन व जी मीडिया के अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
टैग्स इस्तीफा मोना जैन चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड