होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस बड़े पद पर Zee Media से जुड़े अभय ओझा

अब इस बड़े पद पर Zee Media से जुड़े अभय ओझा

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के प्रेजिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले अभय ओझा के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) जॉइन कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) के प्रेजिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले अभय ओझा के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) जॉइन कर लिया है। उन्होंने ‘जी मीडिया’ में बतौर चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) जॉइन किया है। अभय ओझा ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ में वर्ष 2013 से कार्यरत थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने बाय बोल दिया था।

बता दें कि अभय ओझा को मीडिया कंपनियों में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। उनके नेतृत्व में ही ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ ने नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ और दो रीजनल चैनल्स लॉन्च किए थे। मीडिया इंडस्ट्री में ‘न्यूज नेशन नेटवर्क‘ को इतनी ऊंचाई तक ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ‘न्यूज नेशन’ से पहले वह ‘टीवी9’ (TV9) में वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ से इकनॉमिक्स (ऑनर्स) में ग्रेजुएट अभय ओझा पूर्व में ‘रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क‘ में नेशनल सेल्स हेड, ‘नेटवर्क18‘ में असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) और ‘टीवी टुडे‘ में सीनियर मैनेजर (ऐड सेल्स) के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

टैग्स जी मीडिया जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड न्यूज नेशन नेटवर्क न्यूज नेशन चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अभय ओझा रेवेन्यू हेड मुख्य राजस्व अधिकारी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है