होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE ने सोनी से मांगी 90 मिलियन डॉलर की टर्मिनेशन फीस
ZEE ने सोनी से मांगी 90 मिलियन डॉलर की टर्मिनेशन फीस
जी एंटरटेनमेंट ने टर्मिनेशन फीस के हिस्से के तौर पर कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट से 90 मिलियन डॉलर का भुगतान करने को कहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने टर्मिनेशन फीस के हिस्से के तौर पर कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन की भारतीय इकाई) से 90 मिलियन डॉलर का भुगतान करने को कहा है।
जी एंटरटेनमेंट ने इस बात की जानकारी गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। जी एंटरटेनमेंट ने अपने बयान में कहा कि सोनी ग्रुप की इंडिया मीडिया यूनिट कल्वर मैक्स और BEPL मर्जर कॉरपोरेशन एग्रीमेंट (MCA) के तहत अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहे हैं। इसलिए, कंपनी ने MCA को समाप्त कर दिया है और कल्वर मैक्स और BEPL को MCA के अनुसार, टर्मिनेशन फीस यानी 90 मिलियन डॉलर (750 करोड़ रुपए) के बराबर कुल राशि का भुगतान करने के लिए कहा है।'
इस सप्ताह की शुरुआत में, जी ने एक नियामक फाइलिंग के माध्यम से खुलासा किया कि उसने 2022-23 और 2023-24 के बीच अपनी फेल मर्जर डील पर 432 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
सोनी के साथ मर्जर की घोषणा सितंबर 2021 में की गई थी और 14,851 करोड़ रुपये की कंपनी बनाने की तैयारी थी।
अप्रैल के मध्य में, जी एंटरेटनमेंट ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से विलय कार्यान्वयन आवेदन वापस ले लिया था।
गौरतल है कि सोनी कॉर्प ने "समझौते की शर्तों का पालन न करने" के कारण जनवरी में विलय सौदा रद्द कर दिया था।
टैग्स जी एंटरटेनमेंट कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट टर्मिनेशन फीस सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन