होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FCCB के जरिए 1,997 करोड़ का फंड जुटाएगी जी एंटरटेनमेंट
FCCB के जरिए 1,997 करोड़ का फंड जुटाएगी जी एंटरटेनमेंट
जी एंटरटेनमेंट ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में फॉरेन करेंसी कनवर्टिबल बॉन्ड के जरिए 1,997 करोड़ रुपये की रकम जुटाने पर फैसला लिया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में फॉरेन करेंसी कनवर्टिबल बॉन्ड (FCCB) के जरिए 1,997 करोड़ रुपये की रकम जुटाने पर फैसला लिया गया है।
कंपनी ने बताया कि इन FCCBs को रेजोनेंस ऑपर्च्युनिटीज फंड, सेंट जॉन्स वुड फंड लिमिटेड और एबिसु ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज जारी किया जाएगा और इसकी शर्तों को कंपनी और 'प्रस्तावित' निवेशकों के बीच आपस में तय किया जाएगा।
कंपनी ने आगे कहा कि इन FCCBs पर प्रति वर्ष 5% का कूपन होगा और ये अनसिक्योर्ड और अनलिस्टेड प्रकृति के होंगे, जिनकी मैच्योरिटी अवधि 10 साल होगी। FCCBs से मिली राशि किस्तों में निकाली जाएगी और इन बॉन्ड्स को 10 सीरीज में बांटा जाएगा।
कंपनी के बोर्ड ने 6 जून को इक्विटी शेयर जारी करने समेत विभिन्न तरीकों से 2,000 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने को मंजूरी दी थी। जी एंटरटेनमेंट ने कहा था कि इससे उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में भविष्य के ग्रोथ के मौकों का लाभ उठाने के लिए अपनी रणनीतिक लचीलापन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
टैग्स जी एंटरटेनमेंट फॉरेन करेंसी कन्वर्टेबल बॉन्ड्स