होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ZEE’ के बोर्ड ने MD और CEO के पद पर पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

‘ZEE’ के बोर्ड ने MD और CEO के पद पर पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

यह नियुक्ति एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और पांच साल के लिए होगी। हाल ही में हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के बोर्ड ने कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति (re-appointment) को अपनी मंजूरी दे दी है। हाल ही में हुई बोर्ड मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यह नियुक्ति एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और पांच साल के लिए होगी।

दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने कहा कि गोयनका के नेतृत्व में ZEE ने मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक मज़बूत प्लेयर के रूप में अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया है। कंपनी ने कहा कि गोयनका का 25 वर्षों से ज्यादा का अनुभव ZEE की पहुंच को वैश्विक स्तर पर ले जाने में महत्वपूर्ण रहा है, जिससे यह नेटवर्क 190 से अधिक देशों में 1.3 बिलियन से अधिक दर्शकों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है।

कंपनी के अनुसार, ‘नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर और कंपनी के सदस्यों के अनुमोदन के अधीन, कंपनी के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ कंपनी के एमडी और सीईओ के रूप में पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति पर विचार किया और अपनी मंजूरी दे दी।’ 

'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज' (BSE) को इस बारे में सूचित करते हुए कंपनी का यह भी कहना था, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में पुनीत गोयनका कंपनी का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें ब्रॉडकास्ट, डिजिटल, मूवीज और म्यूजिक सब शामिल है। 25 वर्षों से अधिक के अपने विशाल अनुभव के साथ वह एशिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों और देश के अग्रणी बिजनेस लीडर्स में से एक हैं।

उन्होंने वैश्विक स्तर पर 190 से अधिक देशों में कंपनी के विस्तार का नेतृत्व करते हुए नए अवसरों की पहचान करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिससे कंपनी 1.3 बिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचने में सफल रही है। इससे कंपनी को मीडिया और एंटरटेनमेंट के ईकोसिस्टम में अपनी मज़बूत पकड़ बनाए रखने में मदद मिली है।‘

आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें शेयरधारकों द्वारा कंपनी की भविष्य की रणनीतिक दिशा पर चर्चा की जाएगी। 


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ब्रॉडकास्ट न्यूज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago