होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 8 अप्रैल को बैठक, फंड जुटाने के प्रस्ताव पर होगा मंथन
ZEE के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 8 अप्रैल को बैठक, फंड जुटाने के प्रस्ताव पर होगा मंथन
Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड 8 अप्रैल, मंगलवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक अहम बैठक करने जा रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड 8 अप्रैल, मंगलवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक अहम बैठक करने जा रही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि इस बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जाएगी।
यह फंड रेजिंग इक्विटी शेयर्स, कन्वर्टिबल बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, वारंट्स, प्रेफरेंस शेयर्स या किसी अन्य इक्विटी-लिंक्ड सिक्योरिटीज के जरिए किया जाएगा।
कंपनी की तरफ से यह भी बताया गया है कि ZEE की सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग के लिए विंडो 1 अप्रैल, 2025 से बंद कर दी गई है।
इस बीच, Zee एंटरटेनमेंट ने हाल ही में कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को वार्षिक S&P ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (CSA) में ESG स्कोर 44 मिला है।
कंपनी ने कहा है कि यह स्कोर पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस (ESG) के क्षेत्र में ZEE की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ZEE की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “यह उपलब्धि कंपनी को इंडस्ट्री के औसत स्कोर 20 से कहीं आगे ले जाती है और वैश्विक स्तर पर इस सेक्टर की टॉप 10% कंपनियों में शुमार करती है। यह ZEE की जिम्मेदार बिजनेस प्रैक्टिसेज और सस्टेनेबल ग्रोथ की सोच को साबित करता है।”
टैग्स