होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ZEE’ ने रोहित सूरी को बनाया Chief Human Resources Officer

‘ZEE’ ने रोहित सूरी को बनाया Chief Human Resources Officer

इस पद पर रोहित सूरी की नियुक्ति 12 मई से प्रभावी होगी। रोहित सूरी इससे पहले ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ (Netflix India) में हेड ऑफ टैलेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEE) ने रोहित सूरी को मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) नियुक्त करने की घोषणा की है। इस पद पर रोहित सूरी की नियुक्ति 12 मई 2025 से प्रभावी होगी। अपनी इस भूमिका में रोहित कंपनी के मुंबई मुख्यालय में कार्यरत रहेंगे और सीधे चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे।

कंपनी के अनुसार, मानव संसाधन के क्षेत्र में अपने विशाल अनुभव का उपयोग करते हुए, रोहित ‘जी’ के ह्यूमन कैपिटल को मजबूत करने और एंप्लॉयीज की कुल क्षमताओं को बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे, जिससे कंपनी को भविष्य के लिए तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। उनकी भूमिका में नई एचआर नीतियों और रणनीतियों का क्रियान्वयन शामिल होगा, जो कंपनी की मूल्य-आधारित संस्कृति के अनुरूप उच्च प्रदर्शन और सहयोगात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देगा।

रोहित सूरी के पास कंज्यूमर इंटरनेट, टेक्नोलॉजी और मीडिया कंपनियों में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने दक्षिण एशिया, एशिया-पैसिफिक और यूरोप में लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं, जहां उन्होंने बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नेतृत्व विकास कार्यक्रम, एचआर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और सांस्कृतिक एकीकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ‘ZEE’ से पहले वह ‘नेटफ्लिक्स इंडिया’ (Netflix India) में हेड ऑफ टैलेंट के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने कई प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट कंपनियों में भी काम किया है, जहां उन्होंने डिजिटल इनोवेशन और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

रोहित सूरी की नियुक्ति के बारे में ‘ZEE’ के सीईओ पुनीत गोयनका का कहना है, ‘मानव संसाधन, कंपनी की सफलता की आधारशिला रहा है और हम भविष्य के लक्ष्यों की ओर अग्रसर हैं। मैं रोहित का स्वागत करते हुए प्रसन्न हूं, जो इस महत्वपूर्ण समय में हमारी टीम का हिस्सा बन रहे हैं। हमें भरोसा है कि वे हमारे एचआर ऑपरेशंस, पीपल स्ट्रैटेजी और संगठनात्मक संस्कृति को और मजबूत करेंगे। मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में प्रतिभा विकास और संस्कृति को एकीकृत करने के उनके अनुभव से हम कंपनी में नवाचार और सहयोग की भावना को और बढ़ा सकेंगे।’

वहीं, रोहित सूरी का कहना है, ‘ZEE जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है, खासकर ऐसे समय में जब यह कंपनी मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देने के लिए स्पष्ट और रणनीतिक कदम उठा रही है। यह कंपनी हमेशा से उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने और भविष्य के लीडर्स तैयार करने के लिए जानी जाती रही है। मैं इस गति को और आगे बढ़ाने और प्रदर्शन-आधारित कार्य संस्कृति को विकसित करने के लिए उत्साहित हूं, जो कंपनी की दीर्घकालिक रणनीतिक प्रगति में योगदान दे सके।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago