होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गलत रिपोर्टिंग करने पर पत्रकारों पर जुर्माना व कार्रवाई जरूरी: आलोक मेहता

गलत रिपोर्टिंग करने पर पत्रकारों पर जुर्माना व कार्रवाई जरूरी: आलोक मेहता

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कहा कि देश में मीडिया काउंसिल की आवश्यकता है, जिसमें न्यायपालिका और अनुभवी संपादकों को शामिल किया जाना चाहिए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे) के अवसर पर एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप की ओर से एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया और बदलती मीडिया दुनिया, पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

इस वेबिनार में शामिल प्रमुख नामों में डॉ. अनुराग बत्रा  (चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ, BW बिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप), कार्तिकेय शर्मा (संस्थापक, ITV नेटवर्क और राज्यसभा सांसद), आलोक मेहता (वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित), प्रो. (डॉ.) के. जी. सुरेश (वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ और निदेशक, इंडिया हैबिटैट सेंटर) और संकेत उपाध्याय (वरिष्ठ पत्रकार और ‘द रेड माइक’ के सह-संस्थापक) शामिल रहे।

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि आज मीडिया सिर्फ खबरें देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्रभावशाली उपकरण बन चुका है जो समाज में विमर्श को तय करता है। उन्होंने कहा कि हमें निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता की जरूरत है जो समाज को जोड़ने का काम करे, न कि उसे बांटे।

वहीं, सरकार की प्रस्तावित मीडिया आचार संहिता को लेकर पूछे गए सवाल पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कहा कि यह दूरसंचार नीति के तहत लागू की जा रही है और इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक सही दिशा में कदम है। यदि कोई बात अनुचित या भटकाने वाली होगी, तो न्यायपालिका उसे देख सकेगी। जैसे मोबाइल फोन में स्पैम की पहचान होती है, वैसे ही मीडिया में भी फेक न्यूज और साइबर खतरों को रोकने के लिए तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है।"

उन्होंने आगे कहा कि देश में मीडिया काउंसिल की आवश्यकता है, जिसमें न्यायपालिका और अनुभवी संपादकों को शामिल किया जाना चाहिए। यह संस्था फर्जी और भड़काऊ खबरों पर नियंत्रण रख सके, ताकि समाज में जहर न फैले और विश्वसनीयता बनी रहे।

उन्होंने कहा, “यदि कोई पत्रकार गलत रिपोर्टिंग करता है, तो उस पर जुर्माना या कार्रवाई होनी चाहिए, भले ही वह सांकेतिक ही क्यों न हो। जब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं होगी, लोग नियमों को हल्के में लेते रहेंगे।” 

आलोक मेहता ने यह भी चेतावनी दी कि भारत में विदेशी ताकतें, जैसे ISI या CIA, गलत सूचनाओं और फंडिंग के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करती रही हैं, इसलिए ऐसी गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

यहां देखें वीडियो:


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago