होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विऑन: भारतीय मीडिया के लिए कैसे मील का पत्थर बन गया डॉ. सुभाष चंद्रा का ये विजन
विऑन: भारतीय मीडिया के लिए कैसे मील का पत्थर बन गया डॉ. सुभाष चंद्रा का ये विजन
‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह का अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) ‘एस्सेल’ (Essel) ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा का भारतीय मीडिया के लिए बहुत बड़ा विजन है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह का अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) ‘एस्सेल’ (Essel) ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा का भारतीय मीडिया के लिए बहुत बड़ा विजन है। वह भारत को ग्लोबल मंच पर ले जाने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र के सामने आने वाली चुनौतियों का उन्मूलन करना चाहते हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो अपनी जड़ों और देश पर बहुत गर्व करते हैं और 'वसुधैव कुटुम्बकम' में दृढ़ विश्वास रखते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ है कि 'दुनिया एक परिवार है'।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय पहल भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव में परिलक्षित होती हैं। भारत को महज एक संतुलनकारी शक्ति के बजाय एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनाने का उनका दृष्टिकोण देश के मीडिया और विनिर्माण क्षेत्रों में परिलक्षित होता है। इसके साथ ही भारत वर्ष 2030 तक तेजी से जनसंख्या वृद्धि और स्वस्थ विनिर्माण क्षेत्रों में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ‘अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष’ (आईएमएफ) के अनुमानों के अनुसार, यूके को पछाड़कर भारत बाजार विनिमय दरों के मामले में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां पूरी दुनिया भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मजबूत वाहक के रूप में देख रही है। इस परिप्रेक्ष्य में पूरी दुनिया में भारतीय हिस्सेदारी को निश्चित रूप से बढ़ाने की आवश्यकता है।
वैश्विक मुद्दों पर ‘WION’ ने पश्चिमी देशों के सदियों पुराने पैटर्न को बदलते हुए भारतीय परिप्रेक्ष्य को वैश्विक समाचार मंच पर लाने और नए भारत की आवाज बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तमाम विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मीडिया दशकों से किसी खास देश या देशों के समूह के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। मुख्य रूप से पश्चिमी मीडिया संस्थानों ने इस स्थान पर कब्जा जमा लिया है और अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं। वे यथासंभव ‘निष्पक्ष’ दृष्टिकोण अपनाते हैं, लेकिन वास्तविकता से बहुत दूर हैं और ऐसे में ‘विऑन’ उनका जवाब है।
नए भारत की वैश्विक आवाज
दुनिया में जितनी भी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, उनकी अपनी ग्लोबल मीडिया मौजूदगी है। चीन के पास ‘सीजीटीएन’ (CGTN) है जो दुनिया भर की खबरों को कवर करता है। इसी तरह फ्रांस में 'फ्रांस 24’, रूस में 'रूस 24’, ब्रिटेन में 'बीबीसी’ और अमेरिका में आधा दर्जन से अधिक चैनल्स हैं, जो विश्व की घटनाओं को कवर करते हैं। ऐसे में भारत को भी ग्लोबल मंच पर अपनी दमदार मौजूदगी की जरूरत थी।
इसमें कोई शक नहीं कि तमाम भारतीय व्युअर्स देश के पहले सही मायने में अंतरराष्ट्रीय इस न्यूज चैनल से प्रभावित हैं। इसमें विशेष रूप से आकर्षक तथ्य यह है कि पहली बार भारतीय व्युअर्स दुनिया के दूर-दराज के कोनों से अपनी पसंदीदा स्टोरीज की गहन कवरेज का आनंद ले सकते हैं।
‘विऑन’ भारत का ऐसा पहला ग्लोबल टेलिविजन नेटवर्क है, जिसकी दुनियाभर में दमदार मौजूदगी है। तमाम वैश्विक शहरों में वर्तमान में इसके 35 से ज्यादा ब्यूरो हैं। नेटवर्क अफ्रीका, यूरोप, रूस, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया पैसिफिक (APAC) और मिडिल ईस्ट व नॉर्थ अफ्रीका (MENA) सहित 190 देशों में अपने पदचिह्नों का विस्तार कर रहा है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर चार बिलियन कनेक्टेड डिवाइसों में इसे एक्सेस किया जाता है। चैनल तमाम प्रमुख लोगों से विशेष बातचीत के माध्यम से दर्शकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का प्रयास करता है।
विऑन वर्ल्ड समिट एडिशंस जैसे- DUBAI 2019, 2020, 2021 एडिशन, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर यूएस 2019 एडिशन और China Decoded Virtual Edition 2020 जैसे आयोजनों के द्वारा वैश्विक नेताओं के विचारों को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के द्वारा दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाकर ‘विऑन’ वैश्विक परिवर्तन की लहर का नेतृत्व भी कर रहा है। इसने E-Mobility Summit, Mission Smart Cities 2020 और Education Summit जैसे विभिन्न स्थानीय शिखर सम्मेलन भी आयोजित किए हैं।
‘विऑन’ की ग्लोबल लीडरशिप सीरीज में दुनिया के कुछ बहुत बड़े नामों के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी शामिल हैं। ‘विऑन’ को पहले से ही वैश्विक कद प्राप्त है और यह ऐसा कंटेंट देता है, जो युवाओं के साथ-साथ अधिक परिपक्व ऑडियंस दोनों को काफी पसंद आता है।
विशाल और गहराई से कवरेज
‘विऑन’ के कार्यक्रम तथ्यों पर आधारित और अच्छी तरह से शोध के बाद तैयार किए जाते हैं, जिसके द्वारा इसने देश के साथ-साथ दुनिया भर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है- इनमें 'ग्रेविटास', 'ग्लोबल लीडरशिप सीरीज', 'द इंटरव्यू', 'द डिप्लोमेसी शो' और 'स्ट्रेट टॉक' समेत तमाम कार्यक्रम शामिल हैं। कुछ छोटे शो जैसे 'Top Stories', 'Dispatch', 'Playlist' और 'Speed news' भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। Global Leadership Series में दुनियाभर में तमाम देशों के प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति के बारे में खबरें होती हैं।
जाने-माने मीडिया विद्वान प्रो. रॉबिन जेफरी (Prof. Robin Jeffrey) ने ‘द हिंदू‘ में प्रकाशित अपने एक आर्टिकल में कहा है कि डिजिटल क्रांति के इस युग में भारतीय मीडिया की उपस्थिति के लिए दुनिया पूरी तरह तैयार और परिपक्व है। ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे तमाम बड़े देशों के पास अपने मीडिया नेटवर्क हैं, जो दुनिया भर की खबरें देते हैं। अरब देशों के पास अल जज़ीरा है और फ्रेंच के पास एएफपी है। स्पेनिश न्यूज एजेंसी EFE दुनिया की चौथी सबसे बड़ी (एसोसिएटेड प्रेस, रॉयटर्स और AFP के बाद) न्यूज एजेंसी है। जर्मनी में डॉयचे वेले के साथ-साथ निजी स्वामित्व वाले विशाल मीडिया संगठन हैं। चीन ग्लोबल रूप से न्यूज जुटाने और उसे प्रसारित करने में काफी पैसा खर्च करता है। यहां तक कि रूस में भी अंग्रेजी भाषा की समाचार सेवा है। ऐसे में सवाल उठता है कि भारत कहां है? भारत, जिसके पूरे एशिया और यूरोप में, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में और यहां तक कि दक्षिण अमेरिका में भी बेजोड़ अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं। भारत, जहां इंग्लैंड से ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाले हैं, भारत, जहां एक विशाल फिल्म इंडस्ट्री है और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में यह काफी आगे है। फिर भी, दुनिया में भारत की मीडिया उपस्थिति बहुत कम है। यहां का पब्लिक ब्रॉडकास्टर मुश्किल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोलता है और जब इसका घरेलू मीडिया विदेश में उद्यम करता है तो यह अधिकांशत: केवल एनआरआई से जुड़ने के लिए होता है। ऐसे में पूरी दुनिया भारत से डिजिटल युग की आवाज की प्रतीक्षा कर रही है-जिसमें ग्लोबल हितों की आवाज हो, जिसके ग्लोबल सोर्स हों, लेकिन उसका भारतीय दृष्टिकोण हो।
एक दशक से भी कम समय में अपनी विरासत, विश्वसनीयता और प्रतिभा के दम पर यह चैनल एक विश्वदृष्टि (worldview) का पर्याय बन गया है जो उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक है। चैनल में हो रहे वर्तमान परिवर्तनों के साथ ऐसा लगता है कि यह अपनी सफलता के अगले अध्याय की पटकथा के लिए तैयार है।
टैग्स पत्रकार मीडिया जर्नलिस्ट एस्सेल ग्रुप समाचार4मीडिया डॉ. सुभाष चंद्रा हिंदी पत्रकारिता विऑन न्यूज चेयरमैन समाचार मीडिया न्यूज़ समाचार मीडिया की न्यूज़