होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / WAVES Bazaar 2025 में 250 करोड़ की डील्स, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का ऐलान: संजय जाजू

WAVES Bazaar 2025 में 250 करोड़ की डील्स, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का ऐलान: संजय जाजू

WAVES समिट के दौरान शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने बताया कि WAVES Bazaar 2025 के पहले संस्करण में 250 करोड़ रुपये से अधिक की डील्स पर मुहर लग चुकी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

मुंबई में आयोजित WAVES समिट के दौरान शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने बताया कि WAVES Bazaar 2025 के पहले संस्करण में 250 करोड़ रुपये से अधिक की डील्स पर मुहर लग चुकी है और कई अहम अंतरराष्ट्रीय समझौते भी हुए हैं।

WAVES Bazaar दरअसल WAVES Summit का सबसे बड़ा और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रोग्राम है। इसका मकसद है कि क्रिएटर्स (जैसे फ़िल्ममेकर, कंटेंट निर्माता) को इन्वेस्टर्स, खरीदारों और साझेदारों से जोड़ना और वो भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यानी देशों की सीमाओं से परे।

इस कार्यक्रम का यह पहला (inaugural) संस्करण था, जिसमें 22 से ज्यादा देशों के बड़े-बड़े लोग और कंपनियां शामिल हुईं- जैसे दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका, जर्मनी, रूस, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड।

इसमें 95 अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 224 विक्रेता (sellers) शामिल हुए। कुछ बड़ी कंपनियां जो इसमें खरीदार के रूप में शामिल थीं, उनमें शामिल हैं- Netflix, Amazon Prime Video, Meta, Disney Star, Zee Entertainment, Banijay Asia, Warner Bros. Discovery, Sony LIV, YRF, Dharma, Jio Studios, Rotterdam Film Festival और Rushlake Media।

व्यूइंग रूम और मार्केट स्क्रीनिंग्स

WAVES Bazaar में ‘Viewing Room’ और ‘Market Screenings’ के जरिए 115 फिल्म निर्माताओं ने अपनी तैयार फिल्में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने पेश कीं। इनमें से 15 बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को ‘टॉप सिलेक्ट्स’ के रूप में चुना गया और उन्हें लाइव स्क्रीनिंग में दिखाया गया। इन फिल्मकारों को मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सम्मानित किया, और अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी उनमें से एक चयनित फिल्म का समर्थन करने के लिए मौजूद रहे। वहीं ‘मार्केट स्क्रीनिंग’ में भी 15 अच्छी और सराही गई फिल्मों को दिखाया गया।

पिच रूम

‘पिच रूम’ में 104 प्रोजेक्ट सबमिट किए गए थे, जिनमें से 16 चुने गए और उन्हें दो दिन के आयोजन में लाइव पेश करने का मौका मिला। इसका उद्देश्य उभरते हुए क्रिएटर्स को इंडस्ट्री के बड़े लोगों से सीधे जुड़ने का मंच देना था।

B2B बायर-सेलर मार्केट

इसके अलावा, WAVES Bazaar में भारत का पहला ऐसा B2B (बिजनेस टू बिजनेस) मीटिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया, जहां खरीदार और विक्रेता आपस में सीधे मिल सके। यह आयोजन FICCI (फिक्की) के सहयोग से 1 से 3 मई के बीच हुआ, और इसका मकसद था कि सौदे तेजी से हों और रचनात्मक कारोबार को बढ़ावा मिले।

प्रारंभिक व्यापारिक परिणाम

WAVES Bazaar में पहले डेढ़ दिन के भीतर ही फिल्म, म्यूजिक, एनीमेशन, रेडियो और VFX जैसे क्षेत्रों में कुल 250 करोड़ रुपये के डील्स हो चुकीं हैं। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में यह आंकड़ा 400 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है।

2 मई को प्रमुख घोषणाएं और उल्लेखनीय सौदे:

2 मई 2025 को कई अहम समझौते और घोषणाएं भी की गईं। उनमें से एक प्रमुख सौदा ‘खिड़की गांव’ नाम की एक चुनी गई फिल्म का था, जिसे पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के लिए एशियन सिनेमा फंड से समर्थन मिला। यह फंड बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से एशियाई फिल्मों को आर्थिक सहायता देने के लिए बनाया गया है।

इसके अलावा भारत की Broadvision Perspectives और यूरोप की Fabrique d’Images Group ने मिलकर चार एनीमेटेड फिल्मों के सह-निर्माण के लिए 30 मिलियन यूरो (लगभग 270 करोड़ रुपये) का करार किया। इन फिल्मों का निर्माण इंडो-फ्रेंच और इंडो-बेल्जियन संधि के तहत किया जाएगा। इस साझेदारी को मार्क मर्टेंस (एफडीआई ग्रुप के सीओओ) और श्रीराम चंद्रशेखरन (ब्रॉडविजन के सीईओ) ने आधिकारिक रूप दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एनीमेशन क्षमता को नई ऊंचाई मिली है।

वहीं, भारत और ब्रिटेन के बीच भी एक सह-निर्माण समझौता (MoU) साइन हुआ है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर भारत के उपनिवेशकालीन इतिहास पर आधारित कुछ तथ्यात्मक सीरीज तैयार करेंगे। इस साझेदारी को ब्रिटेन की कंपनी "द ब्रिज" की फाउंडर और सीईओ अमांडा ग्रूम और भारत की ग्राफिटी स्टूडियोज के सह-संस्थापक मुनजल श्रॉफ ने अंतिम रूप दिया। यह सहयोग कई वर्षों की बातचीत और "फिल्म बाजार" जैसे मंचों के माध्यम से विकसित हुआ था और इसे "कंटेंट इंडिया" कार्यक्रम में फाइनल किया गया। यह समझौता दो देशों के बीच साझा कहानी कहने की दिशा में एक अहम कदम है।

इसके अलावा, जापान की टीवी कंपनी TV Asahi ने भारत में "शिन चान इंडिया ईयर" की घोषणा की है, जिससे इस एनिमेटेड किरदार की भारत में लोकप्रियता का जश्न मनाया जाएगा। इसके तहत 9 मई को "शिन चान: आवर डाइनोसॉर डायरी" नाम की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दूसरी फिल्म "द स्पाइसी कसुकाबे डांसर्स इन इंडिया" दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज होगी। साथ ही, अगस्त में "एनीमे इंडिया" और सितंबर में "मेला मेला जापान" जैसे आयोजनों में फैन इंगेजमेंट इवेंट्स भी होंगे। इस पहल से भारत की वैश्विक एनीमे इंडस्ट्री में बढ़ती भागीदारी और भारत-जापान के सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करने का संकेत मिलता है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago