होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / WAVES 2025: आज से शुरू मीडिया-मनोरंजन इंडस्ट्री को वैश्विक मंच देने वाला कार्यक्रम

WAVES 2025: आज से शुरू मीडिया-मनोरंजन इंडस्ट्री को वैश्विक मंच देने वाला कार्यक्रम

भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के तौर पर "वेव्स 2025 (वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट)" का आज भव्य शुभारंभ होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के तौर पर "वेव्स 2025 (वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट)" का आज भव्य शुभारंभ होगा। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला यह चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन, न केवल भारत की रचनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करेगा, बल्कि वैश्विक हितधारकों के साथ सहयोग और नवाचार की नई संभावनाओं को भी जन्म देगा।

भारत सरकार के सूचना-प्रसारण मंत्रालय की पहल पर आयोजित यह समिट मीडिया और मनोरंजन जगत की विविधता, शक्ति और संभावनाओं का उत्सव है। उद्घाटन सत्र में देश-विदेश के प्रमुख रचनाकारों, नीति निर्माताओं, मीडिया दिग्गजों, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और निवेशकों ने भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई में वेव्स 2025 का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि WAVES 2025 भारत में इस तरह का पहला समिट है। इसकी टैगलाइन है "Connecting Creators, Connecting Countries" यानी "रचनाकारों को जोड़ना, देशों को जोड़ना"। इस समिट में 90 से ज्यादा देशों से भागीदारी होगी, जिसमें 10,000 से अधिक डेलीगेट्स (प्रतिनिधि), 1,000 से ज्यादा क्रिएटर्स (रचनाकार), 300 से अधिक कंपनियां और 350 से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल होंगे। यह समिट प्रसारण, इंफोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करते हुए 42 मुख्य सत्र, 39 ब्रेकआउट सत्र और 32 मास्टरक्लास का आयोजन करेगा।

मीडिया और मनोरंजन का महाकुंभ: चार स्तंभों पर आधारित

वेव्स 2025 को चार प्रमुख स्तंभों में विभाजित किया गया है—

  1. प्रसारण और इंफोटेनमेंट

  2. एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स, एक्सटेंडेड रियलिटी)

  3. डिजिटल मीडिया और नवाचार

  4. फिल्म और वैश्विक सिनेमा

इनके माध्यम से यह समिट रचनात्मकता, तकनीक, संवाद और साझेदारी के नए अध्याय रचने की कोशिश कर रहा है।

‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ बना आकर्षण का केंद्र

इस आयोजन का एक बड़ा आकर्षण है ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’, जिसके पहले सीजन में 85,000 से ज्यादा पंजीकरण हुए, जिनमें 1,100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं। इसमें चुने गए 750 से अधिक फाइनलिस्ट ‘क्रिएटोस्फियर’ में अपनी प्रतिभा, प्रोजेक्ट्स और विचार प्रस्तुत करेंगे। मास्टरक्लास, पिचिंग सेशन और वैश्विक विशेषज्ञों से संवाद इस मंच को बेहद उपयोगी बना रहे हैं।

ग्लोबल मीडिया डायलॉग और वेवएक्सीलरेटर से स्टार्टअप्स को मिलेगा संबल

2 मई को आयोजित होने जा रहा ग्लोबल मीडिया डायलॉग वैश्विक सहयोग, तकनीकी नवाचार और नैतिक पत्रकारिता जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा। वहीं ‘वेवएक्सीलरेटर’ के जरिए भारतीय मीडिया स्टार्टअप्स को निवेशकों और मेंटर्स से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।

‘वेव्स बाजार’ में 8 देशों की 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग

पहली बार आयोजित वेव्स बाजार एक वैश्विक व्यापारिक मंच की भूमिका निभा रहा है, जिसमें 8 देशों की 100 फिल्मों को व्यूइंग रूम में प्रदर्शित किया जाएगा। भारत मंडप और प्रदर्शनी मंडप में भारत की कलात्मक परंपरा, डिजिटल नवाचार और कंटेंट क्रिएशन की शक्ति का भव्य प्रदर्शन हो रहा है।

भारत की रचनात्मकता को मिलेगा नया आयाम

“वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना से प्रेरित इस आयोजन का उद्देश्य भारत को सामग्री निर्माण, तकनीक और बौद्धिक संपदा के वैश्विक हब के रूप में स्थापित करना है। वेव्स 2025 का यह पहला संस्करण भारतीय रचनाकारों, स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए अवसरों का एक सुनहरा द्वार साबित हो सकता है।

यदि आप भी इस महोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं या अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो वेबसाइट https://wavesindia.org/ पर जाएं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago