होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Network को अलविदा कह इस कंपनी में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे विवेक श्रीवास्तव!

Times Network को अलविदा कह इस कंपनी में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे विवेक श्रीवास्तव!

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से आ रही खबर के मुताबिक यहां प्रेजिडेंट (Strategy and Operations) के पद पर कार्यरत विवेक श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से आ रही खबर के मुताबिक यहां प्रेजिडेंट (Strategy and Operations) के पद पर कार्यरत विवेक श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपनी इस भूमिका में वह डिजिटल और ब्रॉडकास्ट बिजनेस में प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी, ऑडियंस डेवलपमेंट और ऑपरेशंस प्लानिंग के अलावा नेटवर्क के डिजिटल ऑपरेशंस की कमान संभाल रहे थे।

विवेक श्रीवास्तव करीब सात साल से ‘टाइम्स नेटवर्क’ के साथ जुड़े हुए थे। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार वह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘अमेजॉन प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime Video) से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि ‘टाइम्स नेटवर्क’ और ‘अमेजॉन प्राइम वीडियो’ दोनों ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।  

बता दें कि विवेक श्रीवास्तव ने अक्टूबर 2014 में ‘टाइम्स नेटवर्क’ में बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड (इंग्लिश एंटरटेनमेंट क्लस्टर) जॉइन किया था। मई 2017 में उन्हें एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड (एंटरटेनमेंट क्लस्टर) के पद पर प्रमोट किया गया था। अगस्त 2020 में उनकी जिम्मेदारियों में इजाफा करते हुए इसमें न्यूज पोर्टफोलियो (टाइम्स नाउ, मिरर नाउ और ईटी नाउ) भी शामिल कर दिया गया था।

‘टाइम्स नेटवर्क’ से पहले विवेक श्रीवास्तव ‘कलर्स‘ के हेड (कॉमर्शियल और डिजिटल) के तौर पर ‘वायकॉम18 मीडिया‘ से जुड़े हुए थे। अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में विवेक श्रीवास्तव ‘टैम मीडिया रिसर्च’ (TAM Media Research) और ‘IMRB’ के साथ भी काम कर चुके हैं।

टैग्स विवेक श्रीवास्तव टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा अमेजॉन प्राइम वीडियो रिजाइन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है