होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Exclusive: 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' का अधिग्रहण करेगी 'विस्टास मीडिया कैपिटल'
Exclusive: 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' का अधिग्रहण करेगी 'विस्टास मीडिया कैपिटल'
सिंगापुर स्थित मीडिया कंटेंट व टेक्नोलॉजी कंपनी 'विस्टास मीडिया कैपिटल' (VMC) रिलायंस एंटरटेनमेंट का अधिग्रहण करने जा रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सिंगापुर स्थित मीडिया कंटेंट व टेक्नोलॉजी कंपनी 'विस्टास मीडिया कैपिटल' (VMC) रिलायंस एंटरटेनमेंट का अधिग्रहण करने जा रही है। यह डील लगभग 700 से 800 करोड़ रुपये की होगी। एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप को सूत्रों से यह जानकारी मिली है।
यह अधिग्रहण विस्टास मीडिया कैपिटल (VMC) के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो अपनी स्थापना के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है।
संस्थापक अभयानंद सिंह और पीयूष सिंह के नेतृत्व वाली VMC ने 2020 से कंटेंट और टेक्नोलॉजी में रणनीतिक निवेश के साथ सुर्खियाँ बटोरी हैं। इस अधिग्रहण से VMC की कंटेंट बनाने और वितरित करने की क्षमता और बढ़ गई है, जो फिल्म निर्माण, एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म में इसकी सफलता पर आधारित है।
2020 में VMC ने OTT प्लेटफॉर्म में स्ट्रैटजिक इक्विटी हासिल करते हुए 'प्लैनेट मराठी' (Planet Marathi) में 5 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2020 में,VMC ने एशिया की पहली स्पेशल पर्पस एक्विजिशन कंपनी (SPAC) विस्टास मीडिया एक्विजशन कंपनी (Vistas Media Acquisition Company Inc.) लॉन्च की, जिसने फरवरी 2022 में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) के म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'अंगामी' (Anghami) को नैस्डेक (Nasdaq) पर सार्वजनिक किया। हाल ही में, अंगामी ने MENA के प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म OSN+ के साथ विलय की घोषणा की, जिसके चलते यह इस क्षेत्र के म्यूजिक व वीडियो स्ट्रीमिंग मार्केट में एक शक्तिशाली इकाई बन गई।
2021 में VMC ने एनीमेशन व डिजाइन कंपनी 'पेपरबोट डिजाइन स्टूडियो (Paperboat Design Studios) में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की, जिससे इसके पोर्टफोलियो का और विस्तार हुआ।
अपने फिल्म कंटेंट व प्रॉडक्शन बैनर 'गोल्डन रेशियो फिल्म्स' के तहत, VMC ने भारत और हॉलीवुड दोनों में फिल्मों व डिजिटल कंटेंट की एक विस्तृत सीरीज का निर्माण और डिस्ट्रीब्यूट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी हिंदी स्लेट में 'भोंसले', 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'नक्काश' और 'JL-50' जैसी फिल्में शामिल हैं।
कंपनी ने मराठी सिनेमा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें 'एबी आनी सीडी' (AB Aani CD), चंद्रमुखी (Chadramukhi) और नेशनल अवॉर्ड विनिंग 'पैठनी' (Paithni) जैसी फिल्में शामिल हैं और 'राइटर' (Writer) और 'जे-बेबी' (J-Baby) जैसी को-प्रॉडक्शंस वाली फिल्मों को लेकर तमिल सिनेमा में कदम रखा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, VMC ने अन्य उल्लेखनीय परियोजनाओं के अलावा द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर एंड सन का सह-निर्माण किया है।
VMC का विविध संचालन ग्लोबल कंटेंट प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, एनीमेशन और VFX, ब्लॉकचेन टेक्नोलजॉजी और NFT, गेमिंग, डिजिटल मीडिया मार्केटिंग व इवेंट और अवॉर्ड IPs तक फैले हुए हैं।
अभयानंद सिंह और पीयूष सिंह द्वारा स्थापित VMC का विजन एक ग्लोबल वेंचर स्थापित करना है, जो मीडिया व एंटरटेनमेंट की संपूर्ण वैल्यू चेन को एकीकृत करता है, जिसमें कंटेंट, इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टीज और मीडिया टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
अपने जॉइंट वेंचर बिजनेस मॉडल के लिए जाना जाने वाले 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' के पास 300 से अधिक फिल्मों का पोर्टफोलियो है। कंपनी की भारत और 100 से अधिक देशों में फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन और सिंडिकेटिंग में मजबूत उपस्थिति है और इसके प्रॉडक्शंस ने 28 नेशनल अवॉर्ड और विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में मान्यता हासिल की है।
विस्टास मीडिया कैपिटल द्वारा इस अधिग्रहण से मीडिया व एंटरटेनमेंट परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे दोनों कंपनियों की दुनियाभर में उच्च क्वॉलिटी वाले कंटेंट का उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन करने की क्षमता में वृद्धि होगी।
'एक्सचेंज4मीडिया' ने टिप्पणी के लिए VMC के अभयानंद सिंह और रिलायंस एंटरटेनमेंट के शिबाशीष सरकार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रिपोर्ट लिखे जाने तक फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
नोट- एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट रुहैल अमीन द्वारा अंग्रेजी में लिखित इस खबर की मूल कॉपी को नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-
टैग्स रिलायंस एंटरटेनमेंट विस्टास मीडिया कैपिटल