होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंटरव्यू के लिए क्रिकेटर साहा को धमकाने के मामले ने पकड़ा तूल, उठी ये मांग

इंटरव्यू के लिए क्रिकेटर साहा को धमकाने के मामले ने पकड़ा तूल, उठी ये मांग

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को एक पत्रकार ने धमकी भरे अंदाज में इंटरव्यू देने के लिए मजबूर किया था, जिसके खुलासे के बाद से यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। टीम से ड्रॉप होने के बाद साहा ने न केवल मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर निशाना साधा था, बल्कि एक पत्रकार पर भी गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पत्रकार ने धमकी भरे अंदाज में उन्हें इंटरव्यू देने के लिए मजबूर किया था, जिसके खुलासे के बाद से यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब कई पूर्व क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा के समर्थन में उतरे आए हैं। सभी ने बोर्ड से पत्रकार के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए साहा से पत्रकार का नाम पूछने की तैयारी में है। वैसे साहा ने धमकी देने वाले पत्रकार का नाम बताने से इनकार कर दिया था। साहा ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया था कि अब तक बीसीसीआई की तरफ से किसी अधिकारी ने उनसे बात नहीं की है। अगर उनसे पत्रकार के नाम का खुलासा करने को कहा जाता है तो वह कहेंगे कि कभी भी उनका इरादा किसी का करियर खत्म करने का नहीं है। इसी वजह से उन्होंने अपने ट्वीट में नाम का खुलासा नहीं किया था।

साहा ने कहा था कि मेरे माता-पिता ने मुझे यह नहीं सिखाया है। मेरा उद्देश्य यह था कि सभी को यह पता चले की मीडिया कोई ऐसा काम कर रहा है। मेरे ट्वीट का उद्देश्य यह था कि भविष्य में खिलाड़ियों को ऐसी चीजों का सामना न करना पड़े। साहा के इस बयान पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद  ने उन्हें एक सलाह दी है।

सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'प्रिय ऋद्धि, दूसरों को नुकसान पहुंचाना आपका स्वभाव नहीं है और आप एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन भविष्य में किसी और को ऐसा नुकसान होने से रोकने के लिए आपको उसका नाम लेना जरूरी है। गहरी सांस ले और नाम बोल डाल।' 

वहीं वेंकटेश प्रसाद ने श्रीमद् भगवद गीता का उदाहरण देते हुए कहा, ‘गलत को सहना, गलत करने से बड़ा अपराध होता है। ये तुम्हारा कर्तव्य है कि गलत के खिलाफ लड़ो। बहुत जरूरी है कि आप उसका नाम लो। इससे एक अच्छा उदाहरण बनेगा।’

वहीं, साहा के समर्थन में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) ने भी बोर्ड से पत्रकार के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। एसोसिएशन ने कहा था कि साहा के साथ गलत हुआ है।   वह एक पत्रकार द्वारा साहा को दिए गए धमकी की आलोचना करता है और हम बोर्ड के उस फैसले का समर्थन करते हैं, जिसमें उन्होंने पत्रकार के खिलाफ जांच करने का निर्णय लिया है। हम बोर्ड से पत्रकार के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग करते हैं।

ICA ने BCCI इवेंट्स में पत्रकार की मान्यता को खत्म करने की भी मांग की है। अपने बयान में उन्होंने आगे कहा, 'हम इस बात को समझते हैं कि हमारे खेल और खिलाड़ियों के लिए मीडिया एक अहम रोल अदा करता है, लेकिन किसी को भी अपनी सीमा पार नहीं करनी चाहिए। साहा के साथ जो भी हुआ वह पूरी तरह से स्वीकार योग्य नहीं है। ऐसे में सभी संस्थाओं से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करें कि ऐसा आगे कभी न हो।'

जानें, क्या है पूरा मामला ?

19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ था। टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद एक पत्रकार ने साहा को मैसेज कर इंटरव्यू की मांग की। साहा ने इसका जवाब नहीं दिया।

पत्रकार ने लिखा, ‘मेरे साथ एक इंटरव्यू करिए, यह काफी अच्छा होगा। अगर आप लोकतांत्रिक रहना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं बनाऊंगा। वो एक विकेटकीपर चुनते हैं, जो सबसे बेहतर होता है। आप 11 पत्रकार चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुनिए जो सबसे ज्यादा आपकी मदद कर सकता है।’

जवाब न मिलने पर पत्रकार ने उन्हें वॉट्सएप कॉल किया, लेकिन साहा ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद पत्रकार ने लिखा, ‘आपने मुझसे बात नहीं की, मैं अब कभी भी आपका इंटरव्यू नहीं लूंगा। मैं बेइज्जती को सहजता से नहीं स्वीकार करता हूं और मैं इसे याद रखूंगा। आपको ऐसा कतई नहीं करना चाहिए था।’ साहा ने पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी को इस घटना के बारे में बताया था।


टैग्स पत्रकार बीसीसीआई वीरेंद्र सहवाहग ऋद्धिमान साहा भारतीय क्रिकेट एसोसिएशन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago