होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एमेजॉन प्राइम वीडियो में इस बड़े पद से विजय सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा
एमेजॉन प्राइम वीडियो में इस बड़े पद से विजय सुब्रमण्यम ने दिया इस्तीफा
कंपनी के डायरेक्टर और कंट्री मैनेजर गौरव गांधी भारत में सभी टीमों का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime Video) इंडिया में डायरेक्टर और कंटेंट हेड विजय सुब्रमण्यम (Vijay Subramaniam) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के डायरेक्टर और कंट्री मैनेजर गौरव गांधी भारत में सभी टीमों का नेतृत्व करना जारी रखेंगे।
इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता का कहना है, ‘पिछले चार वर्षों में विजय के बहुमूल्य योगदान के लिए हम उनके आभारी हैं। विजय ने इस अवधि में भारत में प्राइम वीडियो के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी कंटेंट लीडरशिप की भूमिका में विजय ने कई प्रमुख क्रिएटर पार्टनरशिप बनाने में मदद की और साथ ही सभी भाषाओं में हमारे कंटेंट सलेक्शन को बढ़ाने पर बहुत ध्यान दिया। हम विजय को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’
विजय को टीवी, रेडियो, प्रिंट और डिजिटल से लेकर मीडिया के सभी रूपों में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। ‘एमेजॉन’ से पहले वह ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी’ (The Walt Disney Company) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (मीडिया नेटवर्क्स) के पद पर काम कर रहे थे। वर्ष 2003 से 2007 तक वह ‘एमटीवी नेटवर्क्स’ (MTV Networks) में सेल्स डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह ‘ईएनआईएल’ (ENIL), ‘स्टार इंडिया’ (Star India) और ‘स्टारडस्ट’ (Stardust) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स एमेजॉन प्राइम वीडियो विजय सुब्रमण्यम गौरव गांधी