होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगले साल जनवरी में Discovery से रिटायर हो जाएंगे विजय राजपूत
अगले साल जनवरी में Discovery से रिटायर हो जाएंगे विजय राजपूत
‘डिस्कवरी‘ को जॉइन करने से पहले वह देश के प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स‘ (ESPN STAR Sports) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘डिस्कवरी इंक’ (Discovery Inc) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स बिजनेस) और हेड (Affiliate Sales and Product Distribution) विजय राजपूत 60 साल के हो गए हैं। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार विजय राजपूत 31 जनवरी 2022 को ‘डिस्कवरी‘ से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
बताया जाता है कि राजपूत सात साल से ज्यादा समय से ‘डिस्कवरी‘ के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने जुलाई 2014 में यहां जॉइन किया था। पिछले साल जनवरी 2020 में ‘डिस्कवरी‘ ने राजपूत की भूमिका में इजाफा करते हुए उन्हें स्पोर्ट्स बिजनेस (साउथ एशिया) का नेतृत्व करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी।
बता दें कि विजय राजपूत को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘डिस्कवरी‘ को जॉइन करने से पहले वह देश के प्रमुख स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स‘ (ESPN STAR Sports) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
उन्होंने वर्ष 1997 में ‘ईएसपीएन‘ में बतौर सीएफओ और सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Admin& HR) के रूप में जॉइन किया था। जुलाई 2006 में उन्हें चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया था।
टैग्स डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया पैसिफिक विजय राजपूत डिस्कवरी इंक