होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Discovery में इस बड़े पद से जल्द रिटायर होंगे विजय राजपूत
Discovery में इस बड़े पद से जल्द रिटायर होंगे विजय राजपूत
अपने 39 साल से ज्यादा के करियर में विजय राजपूत सात साल से ज्यादा समय से ‘डिस्कवरी‘ के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी जगह अब रुचिर जैन संभालेंगे यह जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘डिस्कवरी इंक’ (Discovery Inc) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स बिजनेस) और हेड (Affiliate Sales and Product Distribution) विजय राजपूत ने यहां से अलग होने का फैसला लिया है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार विजय राजपूत 31 दिसंबर 2021 को ‘डिस्कवरी‘ से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
बता दें कि अपने 39 साल से ज्यादा के करियर में विजय राजपूत सात साल से ज्यादा समय से ‘डिस्कवरी‘ के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने जुलाई 2014 में यहां जॉइन किया था। पिछले साल ‘डिस्कवरी‘ ने राजपूत की भूमिका में इजाफा करते हुए उन्हें स्पोर्ट्स बिजनेस (साउथ एशिया) का नेतृत्व करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी।
बताया जाता है कि ‘डिस्कवरी’ (साउथ एशिया) में तीन साल से ज्यादा समय से फाइनेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे रुचिर जैन इसके बाद विजय राजपूत की जगह लेंगे और डिस्ट्रीब्यूशन व यूरोस्पोर्ट बिजनेस की कमान संभालेंगे।
इस बारे में ‘डिस्कवरी इंक’ की मैनेजिंग डायरेक्टर (साउथ एशिया) मेघा टाटा का कहना है, ‘डिस्कवरी इंक में विजय राजपूत ने संस्थान से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। हम संस्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। हालांकि अलविदा कहना मुश्किल है, हम एक बार फिर हमें प्रेरित करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उनके जीवन के अगले चरण के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। मैं रुचिर को यह भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हूं, वह विकास के अगले अध्याय की रूपरेखा तैयार करेंगे।’
टैग्स डिस्कवरी सेवानिवृत्त रिटायरमेंट डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया पैसिफिक विजय राजपूत डिस्कवरी इंक यूरोस्पोर्ट रुचिर जैन