होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजनैतिक दलों के अखबारों पर VP की बड़ी टिप्पणी
राजनैतिक दलों के अखबारों पर VP की बड़ी टिप्पणी
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया को लेकर रखे अपने विचार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ (National Press Day) के मौके पर शनिवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायूड ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया को लेकर अपने विचार रखे। उनका कहना था कि आज के दौर में सनसनीखेज खबरों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है, लेकिन इन खबरों में संवेदनाएं नहीं होती हैं। उप राष्ट्रपति का यह भी कहना था कि आजकल कुछ बिजनेस समूहों, राजनीतिक दलों अथवा कुछ लोगों द्वारा अपने हितों के लिए चैनल व अखबार स्थापित किए जा रहे हैं। ऐसे में पत्रकारिका के मूल मूल्य नष्ट हो रहे हैं।
उपराष्ट्रपति के अनुसार, पहले के दौर में खबर का मतलब सिर्फ खबर होता था। इनमें किसी तरह की मिलावट अथवा गलत व्याख्या नहीं होती थी। अब न्यूज और व्यूज आपस में मिलाए जा रहे हैं, यह सबसे बड़ी समस्या हो गई है। उपराष्ट्रपति का यह भी कहना था, ‘यदि आप मुझसे पूछें कि क्या राजनैतिक दलों को अपना अखबार शुरू करने का अधिकार नहीं है, मेरा मानना है कि उन्हें बिल्कुल यह अधिकार है, लेकिन यह उल्लेख किया जाना चाहिए कि इस अखबार को किस राजनैतिक दल द्वारा संचालित किया जा रहा है।’
Vice President M. Venkaiah Naidu: You may ask me, do the political parties have no right to start a newspaper? Yes, but it should be mentioned, this is a newspaper by so and so political party. 2/2 https://t.co/D5Jf6Qrdeo
— ANI (@ANI) November 16, 2019
टैग्स राष्ट्रीय प्रेस दिवस एम वेंकैया नायडू उप राष्ट्रपति