होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom 18 को मिले FIFA WORLD CUP के प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट
Viacom 18 को मिले FIFA WORLD CUP के प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को टूर्नामेंट से पहले शानदार स्पॉन्सर डील भी मिल सकती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कतर में होने जा रहे ‘फीफा वर्ल्ड कप’ (FIFA World Cup) के बारे में खबर है कि मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) ने 450 करोड़ रुपये में इसके प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटवर्क कथित तौर पर कुछ समय से अधिकारों के लिए प्रयास कर रहा था। इसने ‘सोनी’, ‘स्टार’ और अन्य बोलीदाताओं को पछाड़ते हुए यह सौदा हासिल कर लिया है।
माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकारों से ‘वायकॉम18‘ को काफी फायदा हो सकता है। कंपनी को टूर्नामेंट से पहले शानदार स्पॉन्सर डील भी मिल सकती हैं।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘वायकॉम18‘ को ‘सूचना और प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) से नए टीवी चैनल लाइसेंस मिले हैं। कंपनी द्वारा अपना खुद का स्पोर्ट्स चैनल शुरू करने की भी चर्चा है, जहां से फीफा वर्ल्ड कप का प्रसारण किया जाएगा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह नेटवर्क आईपीएल 2020 के प्रसारण अधिकार हासिल करने की दौड़ में भी है।
टैग्स सोनी वायकॉम18 मीडिया अधिकार फीफा वर्ल्ड कप फीफा वर्ल्ड कप 2020 मीडिया राइट्स