होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom 18 से जुड़ीं मल्लिका पेटकर, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

Viacom 18 से जुड़ीं मल्लिका पेटकर, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इस नियुक्ति से पहले पेटककर डिज्नी+हॉटस्टार में हेड (SMB Growth Strategy & Inside Sales) की भूमिका निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मीडिया नेटवर्क ‘वायकॉम18’ (Viacom18) ने मल्लिका पेटकर को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी, स्पोर्ट्स) के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले पेटककर ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) में हेड (SMB Growth Strategy & Inside Sales) की भूमिका निभा रही थीं।

मल्लिका पेटकर की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह मुख्य रूप से स्पोर्ट्स और ओटीटी क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाओं में एक दशक से अधिक समय तक ‘स्टार इंडिया’ (Star India) के साथ काम कर चुकी हैं।

अपनी लिंक्डइन पोस्ट में मल्लिका ने लिखा है, ‘स्टार इंडिया/हॉटस्टार में करीब एक दशक के सफर के बाद मैं आगे के लिए निकल चुकी हूं। यह सफर काफी बेहतरीन रहा है, इस दौरान मुझे काफी अच्छे सहयोगियों, मार्गदर्शकों और दोस्तों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस बेहतरीन सफर के लिए सभी सहयोगियों, दोस्तों और मार्गदर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि हम इसी तरह आगे बढ़ना जारी रखेंगे।’

इससे पहले ‘वायकॉम18’ ने अमित कुमार सिन्हा को अपने स्पोर्ट्स वर्टिकल का वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Pricing & Revenue Strategy) नियुक्त किया था। सिन्हा ‘सोनीलिव’ (SonyLIV) में बतौर हेड (Pricing & Revenue Strategy) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।


टैग्स वायकॉम18 डिज्नी+हॉटस्टार मल्लिका पेटकर
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

30 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago