होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 से जुड़े अनिकेत जोशी, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

Viacom18 से जुड़े अनिकेत जोशी, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

इससे पहले वह ‘सन मराठी’ (Sun Marathi) में बतौर बिजनेस हेड अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘वायकॉम18’ ने अनिकेत जोशी (Aniket Joshi) को ‘कलर्स मराठी‘ चैनल के बिजनेस हेड के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी इस भूमिका में वह चैनल की समग्र बिजनेस स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगे। वह ‘वायकॉम18’ के रीजनल एंटरटेनमेंट हेड (कन्नड़ और मराठी क्लस्टर्स) रवीश कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

अनिकेत जोशी को 17 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘सन मराठी’ (Sun Marathi) में बतौर बिजनेस हेड अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें ‘जी मराठी’ (Zee Marathi) और ‘माइंडशेयर’ (Mindshare) जैसे संस्थानों में बिजनेस, मार्केटिंग, रिसर्च और मीडिया प्लानिंग का काफी अनुभव है।

इस बारे में रवीश कुमार का कहना है, ‘मराठी ब्रॉडकास्ट एंटरटेनमेंट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कलर्स मराठी में दर्शकों और विज्ञापनदाताओं के बीच अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए अब तक हमारी शानदार यात्रा रही है। अनिकेत को प्लानिंग और स्ट्रैटेजी का काफी अनुभव है और अनिकेत को बोर्ड में शामिल कर हम काफी खुश हैं। कलर्स मराठी विकास के अगले चरण में आगे बढ़ रहा है।‘

वहीं, अनिकेत जोशी का कहना है, ‘मराठी टेलीविजन ईकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है जो शहरी और ग्रामीण महाराष्ट्र दोनों की मनोरंजन की जरूरतों को पूरा करता है। कलर्स मराठी मार्केट लीडर्स में से एक है, जिसने विज्ञापनदाताओं के लिए अवसरों के साथ अपने दर्शकों की कंटेंट की अपेक्षाओं को पूरा किया है। इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाने को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं।’

बता दें कि अनिकेत ने ‘IES Mumbai’ से पढ़ाई की है। मराठी थिएटर और साहित्य के साथ-साथ उन्हें क्रिकेट खेलना और मूवी देखना काफी पसंद है।

टैग्स रवीश कुमार वायकॉम18 कलर्स मराठी सन मराठी अनिकेत जोशी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है