होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18-Disney Star का विलय: प्रीमियम व सामान्य कंटेंट के लिए क्या होंगे दो अलग ऐप्स?

Viacom18-Disney Star का विलय: प्रीमियम व सामान्य कंटेंट के लिए क्या होंगे दो अलग ऐप्स?

'वायकॉम18' (Viacom18) और 'डिज्नी स्टार' (Disney Star) के बीच हुआ 8.5 बिलियन डॉलर का विलय भारतीय ओटीटी परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने को तैयार है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'वायकॉम18' (Viacom18) और 'डिज्नी स्टार' (Disney Star) के बीच हुआ 8.5 बिलियन डॉलर का विलय भारतीय ओटीटी परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने को तैयार है, लेकिन इसे लेकर महत्वपूर्ण आंतरिक बदलाव भी चल रहे हैं। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस विलय के बाद, कंपनी दो अलग-अलग ऐप्स के साथ आगे बढ़ने की योजना बना रही है- एक प्रीमियम प्लेटफॉर्म, जो संभवतः Disney+ Hotstar होगा और दूसरा 'फ्रीमियम' मॉडल वाला प्लेटफॉर्म 'जियो सिनेमा' (JioCinema) के जरिए संचालित होगा। इस कदम का उद्देश्य उच्च-स्तरीय और सामान्य दर्शकों के लिए कंटेंट को अलग-अलग प्लेटफार्म पर प्रस्तुत करना है।

दो ऐप्स, अलग रणनीति

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस 'डुअल-प्लेटफार्म' रणनीति से कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को अधिक सुस्पष्ट किया जा सकेगा, जिससे प्रीमियम और सामान्य बाजार के बीच अंतर साफ तौर पर दिखाई देगा। इससे विज्ञापनदाताओं को सही दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जबकि प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार से बचा जा सकेगा। 

एक मीडिया प्लानर ने कहा, "यदि एक ही ऐप पर बहुत अधिक कंटेंट हो, चाहे वह एंटरटेनमेंट हो, स्पोर्ट्स हो या अन्य जॉनर, तो इससे यूजर्स भ्रमित हो सकते हैं और उन्हें अपना पसंदीदा कंटेंट ढूंढ़ने में कठिनाई हो सकती है। इससे प्लेटफॉर्म छोड़ने की दर बढ़ सकती है, यदि यूजर्स अनुभव जटिल हो जाता है।"

खेल के क्षेत्र में अलग-अलग स्तर की पेशकश

सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि विलय के बाद, Disney और Reliance के संयुक्त उद्यम (JV) द्वारा खेल प्रसारण को भी अलग-अलग स्तरों पर पेश किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सभी खेल, जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, सूत्रों ने यह साफ किया है कि यह आंशिक रूप से सही है। आईपीएल जैसे प्रीमियम इवेंट Disney+ Hotstar पर विशेष रूप से दिखाए जाएंगे, जबकि अन्य क्षेत्रीय या बड़े दर्शक वर्ग के लिए आकर्षक खेल, जैसे प्रो कबड्डी लीग (PKL), अन्य प्लेटफार्मों पर दिखाए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, "खेल आयोजनों को दो कैटेगरीज में विभाजित किया जाएगा – पहली कैटेगरी में आईपीएल, फीफा और अन्य शीर्ष स्तरीय लीग्स जैसे प्रीमियम इवेंट होंगे, जबकि दूसरी कैटेगरी में क्षेत्रीय या अधिक जनप्रिय इवेंट्स होंगे। यह विभाजन दर्शकों को सही कंटेंट देने और विज्ञापन के बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद करेगा।"

प्रीमियम और सामान्य कंटेंट को अलग रखने के फायदे

मीडिया प्लानर्स का यह भी कहना है कि प्रीमियम कंटेंट और जन-आधारित कंटेंट को एक ही ऐप में डालने से विज्ञापन रणनीतियों में मुश्किलें आ सकती हैं। स्पोर्ट इवेंट्स और प्रीमियम कंटेंट के अलग-अलग राजस्व मॉडल होते हैं। खेल इवेंट्स आमतौर पर विज्ञापनों और प्रायोजकों पर निर्भर होते हैं, जबकि प्रीमियम कंटेंट का फोकस सब्सक्रिप्शन पर होता है। दोनों को एक ही प्लेटफॉर्म में मिलाने से मूल्य निर्धारण और यूजर्स अनुभव पर असर पड़ सकता है।

वर्तमान में उपलब्ध कंटेंट

फिलहाल Disney+ Hotstar पर 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' और 'द नाइट मैनेजर' जैसे देसी मनोरंजन शोज के साथ-साथ खेल प्रसारण, जैसे ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 और प्रमुख द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग होता है। दूसरी ओर, JioCinema ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, खासकर आईपीएल स्ट्रीमिंग अधिकारों के साथ, जो इसके फ्रीमियम मॉडल का एक मुख्य आकर्षण रहा है। इसके अलावा, JioCinema पर फीफा और ला लिगा जैसे वैश्विक फुटबॉल इवेंट्स और HBO के लोकप्रिय शोज भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 'बिग बॉस' जैसे शो भी इसके प्रमुख दर्शकों को आकर्षित करते हैं।

हालांकि, Disney+ Hotstar ने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की है और JioCinema से संपर्क करने पर भी समय रहते कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इस विलय के बाद, भारतीय OTT इंडस्टरी में प्रीमियम और सामान्य दर्शकों के लिए कंटेंट का डिस्ट्रीब्यूशन और अधिक प्रभावी और लक्षित होने की उम्मीद है।


टैग्स वायकॉम18 ओटीटी डिज्नी स्टार
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

58 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

17 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

58 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago