होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Viacom18 ने साग्निक घोष को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Viacom18 ने साग्निक घोष को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

वायकॉम18 के साथ जुड़ने से पहले घोष स्टार इंडिया के साथ जुड़े हुए थे। यहां वे ‘स्टार जलशा’ और ‘जलशा मूवीज’ के वाइस प्रेजिडेंट व बिजनेस हेड के तौर पर कार्यरत थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वायकॉम18 (Viacom18) ने ‘कलर्स बांग्ला’ चैनल के बिजनेस हेड के तौर पर साग्निक घोष नियुक्त किया है। घोष राहुल चक्रवर्ती से पदभार ग्रहण करेंगे, जिन्होंने बंगाली मार्केट में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस चैनल को तीसरे नंबर पर मजबूती प्रदान की। घोष वायकॉम18 के रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल्स (बंगला, ओडिया, तमिल और गुजराती क्लस्टर्स) के हेड राजेश अय्यर को रिपोर्ट करेंगे।

वायकॉम18 के साथ जुड़ने से पहले घोष स्टार इंडिया के साथ जुड़े हुए थे। यहां वे ‘स्टार जलशा’ (Star Jalsha) और ‘जलशा मूवीज’ (Jalsha Movies) के वाइस प्रेजिडेंट व बिजनेस हेड के तौर पर कार्यरत थे। घोष ने करीब साढ़े चार वर्षों तक स्टार में बंगाली चैनल्स की कमान संभाली थी। वे इन दोनों चैनलों में बिजनेस ऑपरेशंस, कंटेंट डेवलपमेंट व प्रोग्रामिंग स्ट्रैटजी पर काम कर रहे थे। इसके अलावा हिंदी स्पीकिंग मार्केट में उन्होंने स्टार प्लस की री-ब्रैंडिंग का नेतृत्व किया था। साथ ही यहां उन्होंने‘लाइफ ओके’और‘स्टार भारत’को भी री-लॉन्च कराया था।

वहीं मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ने से पहले घोष ने बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर के साथ काम किया था, जिनमें एक्सिस बैंक, एचएसबीसी इत्यादि कंपनिया शामिल हैं।


टैग्स चैनल वायकॉम18 कलर्स बांग्ला साग्निक घोष
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

19 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago