होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विश्व हिंदू परिषद ने इस खबर पर जताई नाराजगी, तमाम मीडिया संस्थानों को भेजा लीगल नोटिस

विश्व हिंदू परिषद ने इस खबर पर जताई नाराजगी, तमाम मीडिया संस्थानों को भेजा लीगल नोटिस

वीएचपी की ओर से इस नोटिस के माध्यम से इन मीडिया संस्थानों से खबर में तदनुसार बदलाव करने के लिए कहा गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कई मीडिया संस्थानों को अलवर में हुई मॉब लिंचिंग के आरोपित नवल किशोर शर्मा के साथ गलत तरीके से अपना नाम जोड़ने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द वायर (The Wire), द प्रिंट (The Print), आउटलुक (Outlook), द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (The New Indian Express) और इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express ) समेत तमाम मीडिया संस्थानों को भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक खबर पब्लिश की थी। इस खबर में बताया गया था कि राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ में तीन साल पूर्व 28 वर्षीय रकबर उर्फ अकबर की गौ रक्षकों द्वारा कथित रूप से पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) करने के मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता नवल किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया है।

नोटिस के अनुसार, इस मामले में विहिप का नाम बेवजह इस्तेमाल किया गया है, जबकि नवल किशोर शर्मा का विहिप से कोई संबंध नहीं है। तमाम मीडिया संस्थानों द्वारा इस न्यूज को विहिप की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्रकाशित किया गया था।

इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का कहना है कि विहिप के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी की ओर से यह नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि कई मीडिया आउटलेट्स ने विहिप के विरोध के बाद स्टोरी में सुधार कर लिया था, लेकिन कुछ मीडिया संस्थानों ने ऐसा नहीं किया है। ऐसे में इस नोटिस के माध्यम से इन मीडिया संस्थानों से खबर में तदनुसार बदलाव करने के लिए कहा गया है। 

टैग्स इंडियन एक्सप्रेस मॉब लिंचिंग विहिप विश्व हिंदू परिषद नवल किशोर शर्मा लीगल नोटिस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है