होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एनिमेशन कंपनी ‘कॉसमॉस-माया’ में इस बड़े पद से अलग हुईं मेघा टाटा

एनिमेशन कंपनी ‘कॉसमॉस-माया’ में इस बड़े पद से अलग हुईं मेघा टाटा

मेघा टाटा ने अक्टूबर 2022 में बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) इस एनिमेशन स्टूडियो को जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी मीडिया प्रोफेशनल मेघा टाटा ने एनिमेशन कंपनी ‘कॉसमॉस-माया’ (Cosmos Maya) में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वसनीय सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) से इस खबर की पुष्टि की है।

फिलहाल वह फरवरी के आखिरी तक इस कंपनी में नोटिस पीरियड पर रहेंगी। इस बारे में ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने मेघा टाटा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

मेघा टाटा ने अक्टूबर 2022 में बतौर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) इस एनिमेशन स्टूडियो को जॉइन किया था। मेघा टाटा को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मैनेजमेंट और टेलिविजन नेटवर्क्स के क्षेत्र में काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है।

‘कॉसमॉस-माया’ से पहले वह ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया’ में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। पूर्व में वह ‘बिजनेस टेलिविजन इंडिया’ (BTVI) के साथ जुड़ी हुई थीं और भारत में इसके बिजनेस का नेतृत्व कर रही थीं। वह ‘एचबीओ’ (HBO), ‘टर्नर इंटरनेशनल’ (Turner International) और ‘स्टार इंडिया’ (Star India) जैसी तमाम बड़ी कंपनियों में भी प्रमुख पदों पर काम कर चुकी हैं।

टैग्स इस्तीफा मेघा टाटा एनिमेशन कंपनी कॉसमॉस-माया
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है