होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा (76) की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा (76) की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जियामऊ ढलान के पास उनकी स्कूटर को UPSRTC की एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गोमती नगर स्थित पत्रकारपुरम के निवासी दिलीप सिन्हा अपनी पत्नी अंशुला और छोटी बेटी समंतिका गांधी के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी प्रियंका गांधी अपने पति देवेंद्र पाठक के साथ पास ही रहती हैं।

दिलीप सिन्हा के छोटे भाई कुलदीप के मुताबिक, वह गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे स्कूटर से घर से निकले थे। जियामऊ के पास बलरामपुर डिपो की एक तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटर को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिन्हा सड़क पर घसीटते चले गए। जियामऊ चौकी की पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसीपी (हजरतगंज) विकास जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बस का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस कर लिया गया है। बस कानपुर की ओर गई थी और चालक की तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता में एक सशक्त और प्रतिष्ठित नाम, दिलीप सिन्हा ने कई बड़े अखबारों में काम किया था। वह एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार थे और उन्होंने ‘Fourth Pillar’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चला रहे थे।

उनकी असामयिक मौत से मीडिया जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर पत्रकारों और सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी दिलीप सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें “निडर, प्रतिबद्ध और विचारशील पत्रकारिता की आवाज़” बताया। उन्होंने कहा कि सिन्हा ने अपने दशकों लंबे करियर में सरकार और समाज के बीच एक सेतु की भूमिका निभाई।

सतीश महाना ने कहा, “उनकी विचारोत्तेजक लेखनी और विश्लेषण ने पत्रकारिता को दिशा दी और सामाजिक चेतना को जागृत किया। उनकी सरलता, सौम्य व्यक्तित्व और व्यावसायिक ईमानदारी हमेशा याद रखी जाएगी।”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है