होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे वरुण कोहली: मीडिया इंडस्ट्री के 'ट्रांसफॉर्मेशन स्पेशलिस्ट' को सलाम

हैप्पी बर्थडे वरुण कोहली: मीडिया इंडस्ट्री के 'ट्रांसफॉर्मेशन स्पेशलिस्ट' को सलाम

वरुण कोहली, एक ऐसा नाम जिसने बीते करीब तीन दशकों में मीडिया और मैनेजमेंट की दुनिया में अपनी ठोस छाप छोड़ी है। वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

वरुण कोहली, एक ऐसा नाम जिसने बीते करीब तीन दशकों में मीडिया और मैनेजमेंट की दुनिया में अपनी ठोस छाप छोड़ी है। वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण कोहली ने ब्रैंड निर्माण से लेकर संकट में फंसी कंपनियों को नए मुकाम पर पहुंचाने तक, उन्होंने हर मोर्चे पर यह साबित किया है कि दूरदृष्टि, अनुशासन और निर्णय क्षमता के साथ नेतृत्व कैसा होना चाहिए।

फिलहाल, वर्तमान में वह टाइम्स न्यूज नेटवर्क में सीओओ (न्यूज ब्रॉडकास्ट बिजनेस) के तौर पर कार्यरत हैं। इस भूमिका में उन्होंने बड़े पैमाने पर बदलावों का नेतृत्व किया है, ऑपरेशन्स को नया जीवन दिया और नए बाजार की संभावनाएं भी खोली हैं। इससे पहले CEO, COO और चीफ मोनेटाइजेशन ऑफिसर जैसी शीर्ष जिम्मेदारियों में उन्होंने परिणामों, कार्यसंस्कृति और रणनीति पर पूरी पकड़ के साथ नेतृत्व किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक वरुण कोहली ने अपने शैक्षणिक अनुभव को वास्तविक व्यावसायिक समझ के साथ जोड़ते हुए बेनेट कोलमैन, टीवी18, आईटीवी नेटवर्क, एचटी मीडिया, भारत एक्सप्रेस और डेक्कन क्रॉनिकल जैसी शीर्ष मीडिया संस्थाओं में अपनी भूमिका निभाई है।

वरुण की पहचान उनके जमीनी नेतृत्व से होती है। वह केवल निगरानी नहीं करते, बल्कि संगठन को बनाते हैं, सुधारते हैं और बढ़ाते हैं। चाहे वह सेल्स ट्रांसफॉर्मेशन हो, नई भाषा में प्लेटफॉर्म लॉन्च करना हो या डिजिटल ग्रोथ की रणनीति तैयार करना। वरुण उन चुनौतियों को सीधे संबोधित करते हैं जिनसे कई लोग कतराते हैं।

उनके साथ काम करने वालों का कहना है कि वरुण "डुअर" हैं, यानी जो ठान लेते हैं, वह कर के दिखाते हैं। वह संगठनों में ऑपरेशनल बदलाव, टीमों को एकजुट करने और ठोस परिणाम देने में माहिर हैं और यही वजह है कि कॉर्पोरेट दुनिया में उन्हें भरोसे और सम्मान की निगाह से देखा जाता है।

वरुण कोहली ने टाइम्स न्यूज नेटवर्क में COO (न्यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस) के रूप में 26 जून 2024 को अपनी भूमिका शुरू की थी, यानी लगभग 11 महीने पहले। वह मैनेजिंग डायरेक्टर के कार्यालय को रिपोर्ट करते हैं और एन. सुब्रमणियन (एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ, नॉन-पब्लिशिंग बिजनेस, टाइम्स ग्रुप) के साथ नजदीकी तालमेल में काम कर रहे हैं।

लगभग तीन दशक के नेतृत्व अनुभव वाले वरुण मीडिया इंडस्ट्री के एक अनुभवी और रणनीतिक नेतृत्वकर्ता हैं। टाइम्स नेटवर्क के लिए वह न केवल प्रॉफिट और लॉस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, बल्कि ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस के ऑपरेशंस को भी संचालित कर रहे हैं। कई सफल मीडिया ब्रैंड्स लॉन्च करने और अनेक कंपनियों को लाभकारी संस्थान में बदलने के कारण उन्हें "टर्नअराउंड मैन" के रूप में जाना जाता है। वह एक सशक्त टीम लीडर भी माने जाते हैं, जो हर सदस्य से बेहतरीन काम निकलवाने में विश्वास रखते हैं।

मीडिया के अतिरिक्त वरुण ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है। आईटीवी नेटवर्क में काम करते हुए उन्होंने प्रो. रेसलिंग लीग और बिग बाउट बॉक्सिंग लीग जैसे खेल आयोजनों की कई सफल सीजन की शुरुआत और संचालन किया। उनका समाधान-केंद्रित दृष्टिकोण और पारंपरिक ब्रैंड्स, चैलेंजर ब्रैंड्स और स्टार्टअप्स के साथ काम करने का अनुभव उन्हें खास बनाता है।

आईटीवी नेटवर्क में ग्रुप सीईओ रहते हुए उन्होंने 8 वर्षों तक 10 चैनलों, दो प्रकाशनों और डिजिटल वेंचर्स का सफल नेतृत्व किया। इसके अलावा वह नेटवर्क 18, एचटी मीडिया, अमर उजाला प्रकाशन और अन्य कई शीर्ष मीडिया संस्थानों में भी वरिष्ठ भूमिकाएं निभा चुके हैं। भारत एक्सप्रेस में वह डायरेक्टर और सीईओ के रूप में अपनी अंतिम पारी खेल चुके हैं।

वरुण कोहली को "पीपल्स पर्सन" भी कहा जाता है- साफ-सुथरी कार्यशैली, मेहनत और संगठन को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्वकर्ता के रूप में। आज जब न्यूज ब्रॉडकास्टिंग का पारंपरिक बिजनेस मॉडल दबाव में है, तब वरुण कोहली जैसे लीडर का राजस्व और लाभ पर केंद्रित दृष्टिकोण मीडिया व्यवसाय में नई ऊर्जा भर रहा है।

वरुण कोहली नोएडा में अपनी पत्नी श्रीमती एकता वाही के साथ रहते हैं। उनकी बेटी अमेरिका से लॉ में पोस्टग्रेजुएट हैं और वहीं काम कर रही हैं। उनका बेटा बेनेट कोलमैन यूनिवर्सिटी में स्नातक शिक्षा प्राप्त कर रहा है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago