होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विडियो कांफ्रेंसिंग मीडिया से मुखातिब हुए CM योगी, कही ये बात

विडियो कांफ्रेंसिंग मीडिया से मुखातिब हुए CM योगी, कही ये बात

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मंगलवार शाम मीडिया से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश मिलकर जंग लड़ रहा है। इस जंग में मीडिया की भूमिका भी अहम है और वह भी अपना पूरा सहयोग दे रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मंगलवार शाम मीडिया से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान सीएम योगी ने मीडिया के काम की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में शासन, प्रशासन और आमजन की सहभागिता के साथ ही मीडिया की भूमिका भी बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाने और कोरोना से बचने व रोकथाम में मीडिया जनता को भली-भांति जागरूक कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक मीडिया ने अपना पूरा सहयोग दिया है और उम्मीद है कि भविष्य में भी मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करता रहेगा।

योगी ने कहा कि मीडियाकर्मियों को फेक न्यूज, अफवाह और अलगाववाद जैसी खबरों से सजग रहना चाहिए। उन्होंने स्वअनुशासन और सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर देते हुए कहा कि इसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। मीडिया को भी इसके प्रति जागरुकता में सरकार का सहयोग करना चाहिए।

इस दौरान योगी ने मीडियाकर्मियों के साथ कोरोना से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों व सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी साझा किया।

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम योगी ने पत्रकारों से सुझाव भी मांगे। पत्रकारों ने लॉकडाउन खुलने की समय सीमा, कम्युनिटी किचन, सर्विलांस बढ़ाने, जनसहभागिता आदि से संबंधित सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण सुझावों पर गंभीरता से अमल करने का आश्वासन भी दिया है। योगी ने कहा कि लॉकडाउन कब खुलेगा इस पर 11-12 अप्रैल को केंद्र से बातचीत करने के बाद ही फैसला किया जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर कोई खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील भी की।

बता दें कि शाम पांच बजे मुख्ययमंत्री विडियो कांफ्रेंसिंग पर लाइव आए थे। उनसे बात करने के लिए मीडियाकर्मियों को एनआईसी के विडियो कांफ्रेंस हाल में बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने करीब 40 मिनट तक बात की। समय के अभाव का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह क्षमा चाहते हैं कि सभी लोगों से बात नहीं कर सकते। इस मौके पर डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।


टैग्स मीडिया योगी आदित्यनाथ
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago