होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / UNI की नीलामी प्रक्रिया शुरू, बोली में अडानी के रिश्तेदार समेत ये नाम होंगे शामिल: रिपोर्ट

UNI की नीलामी प्रक्रिया शुरू, बोली में अडानी के रिश्तेदार समेत ये नाम होंगे शामिल: रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक, माना जा रहा है कि नीलामी की यह प्रक्रिया दो से तीन महीनों में पूरी हो जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बहुभाषी न्यूज एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एजेंसी की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नीलामी प्रक्रिया में पांच प्रमुख बोली दाता भाग लेने जा रहे हैं, जिनमें गौतम अडानी के रिश्तेदार राकेश रमनलाल शाह और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर समेत अन्य नाम शामिल हैं।

माना जा रहा है कि नीलामी की यह प्रक्रिया दो से तीन महीनों में पूरी हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेट्समैन अखबार, ब्रेन ट्रस्ट ऑफ इंडिया, फोर स्क्वायर इंफ्रास्ट्रक्चर और चौथी दुनिया के पूर्व संपादक संतोष भारतीय भी इस नीलामी में अन्य बोलीदाता हैं। एमजे अकबर ब्रेन ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेंगे।

बता दें कि ‘यूएनआई’ की स्थापना 19 दिसंबर 1959 को अंग्रेजी न्यूज एजेंसी के रूप में हुई थी। इसका वाणिज्यिक परिचालन 21 मार्च 1961 को शुरू हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘एजेंसी कई वर्षों से घाटे में चल रही है। वर्ष 2017 से इसके सामने एंप्लॉयीज के भुगतान की समस्या शुरू हो गई थी। एजेंसी को बड़ा झटका वर्ष 2020 में उस समय लगा जब सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने इसकी सेवाएं लेनी बंद कर दीं, जिससे भारी भरकम वार्षिक रेवेन्यू बंद हो गया।’

पिछले साल मई में ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (NCLT) ने यूएनआई की यूनियन के पक्ष में एक आदेश पारित किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एजेंसी अपने एंप्लॉयीज को 103 करोड़ रुपये का भुगतान करने में असमर्थ रही है।


टैग्स यूएनआई एमजे अकबर राकेश रमनलाल शाह
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

18 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago