होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / व्यापारी से उगाही में काम नहीं आया दो ‘पत्रकारों’ का ये फंडा
व्यापारी से उगाही में काम नहीं आया दो ‘पत्रकारों’ का ये फंडा
दिल्ली के रहने वाले दिवाकर गुप्ता इंदिरापुरम के शक्तिखंड-1 में गुप्ता स्वीट्स के नाम से दुकान करते हैं
पंकज शर्मा 6 years ago
खुद को पत्रकार बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली करना दो शातिरों को भारी पड़ गया। एक दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने ऐसे दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामला दिल्ली से जुड़े गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है।
बताया जाता है कि दिल्ली के रहने वाले दिवाकर गुप्ता इंदिरापुरम के शक्तिखंड-1 में गुप्ता स्वीट्स के नाम से दुकान करते हैं। शनिवार की दोपहर नोएडा निवसी संजय सिंह और गाजियाबाद निवासी सुनील कुमार इनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने खुद को पत्रकार बताते हुए फूड इंस्पेक्टर द्वारा मिठाइयों का सैंपल भरने की धौंस दिखाकर दिवाकर से पैसे मांगे। पैसे न देने पर दोनों ने दिवाकर से मारपीट की कोशिश की। इस पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपितों को इंदिरापुरम थाने ले गई। दिवाकर ने बताया कि पिछले साल दिवाली पर दोनों फर्जी पत्रकार उनसे 20 हजार रुपए ले चुके हैं। उस दौरान वह काफी डर गए थे और उन्होंने पैसे दे दिए थे। इस बारे में इंदिरापुरम थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपित त्योहारों के समय पत्रकार या फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों से वसूली करते हैं। केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स फर्जी पत्रकार व्यापारी से उगाही दिवाकर गुप्ता संजय सिंह सुनील कुमार