होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रपति कोविंद के प्रेस सचिव की दौड़ में शामिल हुए ये दो पूर्व पत्रकार

राष्ट्रपति कोविंद के प्रेस सचिव की दौड़ में शामिल हुए ये दो पूर्व पत्रकार

दो साल पहले वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को दी गई थी ये जिम्मेदारी, कार्यकाल पूरा होने पर अब होनी है नए प्रेस सचिव की तैनाती

पंकज शर्मा 6 years ago

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सेक्रेटरी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक का दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर अब इस पद की दौड़ में कई नाम शामिल हो गए हैं। इनमें दो पूर्व पत्रकार भी शामिल हैं। ये दोनों फिलहाल ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ (ORF) से जुड़े हुए हैं।

इन दोनों पूर्व पत्रकारों की बात करें तो इनमें पहला नाम पूर्व पत्रकार गौतम चिकरमाने (Gautam Chikermane) का है, जो इन दिनों ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ के वाइस प्रेजिडेंट हैं, वहीं दूसरे पूर्व पत्रकार और लेखक हिंदोल सेनगुप्ता (Hindol Sengupta)। वे इन दिनों ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ में सीनियर फैलो हैं।

बता दें कि चिकरमाने हिन्दुस्तान टाइम्स में एग्जिक्यूटिव एडिटर (बिजनेस), द इंडियन एक्सप्रेस में एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स), द फाइनेंसियल एक्सप्रेस में एग्जिक्यूटिव एडिटर और आउटलुक मनी में एग्जिक्यूटिव एडिटर आदि वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। वह पूर्व में ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ (Reliance Industries Ltd) में न्यू मीडिया डायरेक्टर भी रह चुके हैं। वह कई किताबें भी लिख चुके हैं। कुछ समय पूर्व उनकी नई किताब ‘70 Policies That Shaped India’ मार्केट में आई थी।

वहीं, पूर्व पत्रकार हिंदोल सेनगुप्ता की बात करें तो वह भी नौ किताबें लिख चुके हैं। उन्हें लेखन के क्षेत्र में अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर भी हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Chevening scholar भी हैं। भारत-पाक रिश्तों पर उनकी किताब ‘The Truth About Neighbours’ भी आने वाली है। ‘Being Hindu’ बुक के लिए उन्हें ‘Religion Communicators Council of America’ की ओर से प्रतिष्ठित ‘Wilbur Award’ भी दिया जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठत अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

टैग्स अशोक मलिक राष्ट्रपति का प्रेस सचिव ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन रामनाथ कोविंद गौतम चिकरमाने हिंदोल सेनगुप्ता
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है