होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV9 नेटवर्क पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार संदीप उन्नीथन, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

TV9 नेटवर्क पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार संदीप उन्नीथन, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

टीवी पत्रकार आदित्य राज कौल को ‘न्यूज9 प्लस’ का एग्जिक्यूटिव एडिटर और खोजी पत्रकार संध्या रविशंकर को ‘न्यूज9 प्लस’ का ब्यूरो चीफ (साउथ) नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network)  ने  ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के मैनेजिंग एडिटर रहे संदीप उन्नीथन (Sandeep Unnithan) को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू की गई नेटवर्क की वीडियो न्यूज मैगजीन ‘न्यूज9 प्लस’ (News9 Plus) का एडिटर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह न्यूज9 प्लस पर रोजाना की न्यूज और संपादकीय रिपोर्ताज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके साथ ही टीवी पत्रकार आदित्य राज कौल को ‘न्यूज9 प्लस’ का एग्जिक्यूटिव एडिटर और खोजी पत्रकार संध्या रविशंकर को ‘न्यूज9 प्लस’ का ब्यूरो चीफ (साउथ) नियुक्त किया गया है। अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए संध्या को वर्ष 2018 में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिल चुका है।  

इन नियुक्तियों के बारे में नेटवर्क की ओर से कहा गया है, ‘संदीप को रक्षा और रणनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ संपादकीय का भी गहन अनुभव है। वह Tornado: The Three Sieges of Mumbai 26/11 किताब के लेखक हैं Operation X के सह लेखक हैं।’

इस बारे में ‘टीवी9 नेटवर्क’ के सीईओ बरुण दास का कहना है, ’ओटीटी के दौर में यह डिजिटल वीडियो मैगजीन के रूप में ऑडियो-वीडियो न्यूज की पेशकश है। धीरे-धीरे पूरी दुनिया इस दिशा में आगे बढ़ेगी। इसलिए जब ग्रुप न्यूज9 (बेंगलुरु में हमारा प्रमुख न्यूज चैनल) को राष्ट्रीय मंच पर लाने पर विचार कर रहा था, तो मैंने उसे रोक दिया। जब अंग्रेजी न्यूज चैनल्स के दर्शकों की संख्या और राजस्व में गिरावट आई है, ऐसे में मुझे नया नेशनल अंग्रेजी न्यूज चैनल शुरू करना सही नहीं लग रहा था । ऐसा लग रहा था कि यह डिजिटल कंटेंट की दुनिया के अनुरूप नहीं है। इसलिए, हम इंडस्ट्री में पहली बार सब्सक्रिप्शन के अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।’

उन्होंने कहा, ’संदीप को लंबी स्टोरीज लिखने और उन्हें संपादित करने का काफी अनुभव है। उनके अनुभव का फायदा हमें हमारे संपादकीय कंटेंट को और समृद्ध करने में मिलेगा। हमें विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण कंटेंट सबस्क्राइबर्स को आकर्षित करेगा। न्यूज9 प्लस में हम कंटेंट को सिर्फ 'जरूरत' नहीं बल्कि ऐसा बनाने जा रहे हैं कि लोगों में इसके लिए 'इच्छा' हो और वे इस पर लगातार वापस आना चाहेंगे।’

बरुण दास के अनुसार, ‘संदीप के लिए यह मौका ऐसे समय में आया है, जब दुनिया भर में मैगजीन का प्रचलन कम हो रहा है और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। न्यूज9 प्लस भविष्य है और मैं इसे आकार देने में योगदान करने के लिए उत्साहित हूं।’

वहीं, ‘टीवी9 नेटवर्क’ के ग्रुप एडिटर बीवी राव का कहना है, ’ न्यूज9 प्लस को एक ऐसे संपादक की जरूरत है जो अंग्रेजी बोलने वाले दर्शकों की नब्ज को समझे, जिसे हम जेनफ्लिक्स (GenFlix) के रूप में परिभाषित करते हैं। जेनफ्लिक्स किस कंटेंट को देखना चाहता है और अंततः उसके लिए भुगतान करना चाहता है, वह न्यूज9 प्लस को एक अलग न्यूज प्रॉडक्ट के रूप में परिभाषित करेगा। संदीप और उनकी टीम जेनफ्लिक्स के लिए कंटेंट में इस अंतर को आगे बढ़ाएगी।’ संदीप उन्नीथन अपनी इस भूमिका में बरुण दास औऱ बीवी राव को रिपोर्ट करेंगे।


टैग्स आदित्य राज कौल टीवी9 नेटवर्क संदीप उन्नीथन संध्या रविशंकर न्यूज9 प्लस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago