होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस हादसे ने छीन ली TV9 के विडियो जर्नलिस्ट की जिंदगी
इस हादसे ने छीन ली TV9 के विडियो जर्नलिस्ट की जिंदगी
सोमवार की देर रात काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे मुरली प्रसाद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सड़क दुर्घटना में टीवी9 चैनल के विडियो जर्नलिस्ट की मौत का मामला सामने आया है। हादसा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सोमवार की देर रात हुआ।
बताया जाता है कि टीवी9 चैनल में सीनियर विडियो जर्नलिस्ट आरबीवी मुरली प्रसाद (RBV Murali Prasad) सोमवार की देर रात करीब एक बजे काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय स्कू ब्रिज (Skew Bridge) के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुरली प्रसाद की मौत हो गई। मुरली प्रसाद के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
टैग्स टीवी9 विडियो जर्नलिस्ट आरबीवी मुरली प्रसाद