होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी न्यूज एंकर प्रिया जुनेजा ने उठाया घातक कदम
टीवी न्यूज एंकर प्रिया जुनेजा ने उठाया घातक कदम
टीवी न्यूज चैनल में कार्यरत एक न्यूज एंकर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
टीवी न्यूज चैनल में कार्यरत एक न्यूज एंकर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिया जुनेजा नामक यह न्यूज एंकर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रहती थीं। उन्होंने शुक्रवार की सुबह घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
प्रिया जुनेजा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इस बारे में साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि प्रिया तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। प्रिया ने हाल ही में अपनी नौकरी बदली थी। इससे पहले वह एक नेशनल न्यूज चैनल में काम करती थीं। बताया जाता है कि प्रिया नई नौकरी से खुश नहीं थीं। वह घर पर कहती थीं कि यहां ठीक नहीं लग रहा है और वह किसी बड़े चैनल में काम करना चाहती है।
वह पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थीं और दिल्ली में रह रही थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिया ने हाल में सिंगर कैलाश खेर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान लॉकडाउन में परेशानियों के बारे में शेयर किया था। प्रिया की मौत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
नेशनल न्यूज एंकर प्रिया जुनेजा नही रही
— SANDEEP DWIVEDI (@sandeeep_NN) July 31, 2020
हमेशा खुश और मुस्कुराते रहने वाली प्रिया का ऐसा कदम ....
भावपूर्ण श्रद्धांजलि pic.twitter.com/EfWWleOzKN
दिल्ली ख़बर फास्ट चैनल की एंकर प्रिया जुनेजा ने सुसाइड किया है. अब यह एक शोध का विषय बनता जा रहा है कि लगातार पत्रकार आत्महत्या जैसे क़दम क्यों उठा रहे हैं ? निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और वजह सामने आना चाहिए. @CPDelhi @PIB_India @PrakashJavdekar @HMOIndia @PMOIndia pic.twitter.com/PUVfiCLKyK
— Ravi Sarraf (@ravisarraf777) July 31, 2020
टैग्स पत्रकार आत्महत्या न्यूज एंकर प्रिया जुनेजा